Home लाइफस्टाइल बेहद शानदार है Anushka Sen का Salwar Suit कलेक्शन, गणेश पूजन पर पहनने के लिए ले सकती हैं Idea

बेहद शानदार है Anushka Sen का Salwar Suit कलेक्शन, गणेश पूजन पर पहनने के लिए ले सकती हैं Idea

by Pooja Attri 10 September 2024, 11:25 AM IST (Updated 12 September 2024, 4:10 PM IST)
10 September 2024, 11:25 AM IST (Updated 12 September 2024, 4:10 PM IST)
बेहद शानदार है Anushka Sen का Salwar Suit कलेक्शन, गणेश पूजन पर पहनने के लिए ले सकती हैं Idea

Anushka Sen Looks: आज हम आपके लिए अनुष्का सेन से इन्सपायर्ड सिंपल सलवार सूट कलेक्शन लेकर आए हैं, जो गणेश पूजन के लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं.

10 September, 2024

Anushka Sen Salwar Suit Collection: एक्ट्रेस अनुष्का सेन (Anushka Sen) टीवी के फेमस स्टार किड्स में से एक है. अपनी दमदार एक्टिंग के चलते अनुष्का ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है. फैन्स न सिर्फ उनकी एक्टिंग बल्कि खूबसूरती और स्टाइल के भी दीवाने हैं. उनकी बोल्ड और स्टनिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं तहलका मचा देती हैं. अनुष्का सेन इंस्टाग्राम पर 39.4 मिलियन्स फॉलोअर्स कैरी करती हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए अनुष्का सेन से इन्सपायर्ड सिंपल सलवार सूट कलेक्शन लेकर आए हैं, जो गणेश पूजन के लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं.

ग्रीन सूट

टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन इस पिस्ता ग्रीन कलर के अनारकली सूट में बहुत क्यूट दिख रही हैं. इस चिकनकारी सूट को उन्होंने मैचिंग दुपट्टे के साथ पेयर किया. वहीं, ट्रान्सपेरेंट हील्स, रेड हैंड बैग, मैचिंग चांदबाली और ओपन हेयर स्टाइल ने अनुष्का से लुक को पूरा किया.

ब्लू सूट

अनुष्का सेन इस डार्क ब्लू कलर के पाकिस्तानी सूट में सादगी भरी नजर आ रही हैं. इस रेशमकारी सूट को उन्होंने मैचिंग दुपट्टे के साथ कैरी किया. वहीं, ऑफव्हाइट जूती, न्यूड मेकअप और ओपन कर्ली हेयर स्टाइल ने एक्ट्रेस की सुंदरता को बरकरार रखा.

वाइन सूट

टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन इस वाइन कलर के सूट में हमेशा की तरह सुंदर दिख रही हैं. गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाले इस सूट को उन्होंने सिंपल मैचिंग दुपट्टे के साथ पहना. वहीं, ऑक्सीडाइज्ड झुमके, चूड़ी, लाइट मेकअप और कर्ली ओपन हेयर स्टाइल ने अनुष्का के लुक में चार-चांद लगाए.

येलो सूट

एक्ट्रेस अनुष्का सेन इस येलो ऑर्गेंजा सूट में बहुत हसीन नजर आ रही हैं. गोल्डन बॉर्डर वाले इस सूट को उन्होंने मैचिंग दुपट्टे के साथ कैरी किया. वहीं, गोल्ड चैन, ईयररिंग्स, न्यूड मेकअप, रेड लिपस्टिक और खुले बालों ने अनुष्का की खूबसूरती को बढ़ाया.

पर्पल सूट

अनुष्का सेन इस पर्पल ऑर्गेंजा सूट में बेहद गॉर्जियस और ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं. मैटेलिक एम्ब्रॉयडरी वाले इस सूट को उन्होंने मैचिंग दुपट्टे के साथ कैरी किया. वहीं, मैचिंग चांदबाली, हाईहील्स, मिनिमल मेकअप और ओपन स्ट्रेट हेयर स्टाइल से अनुष्का ने अपने लुक को कम्पलीट किया.

यह भी पढ़ें: Ganesh Mahotsav में दिखेगा आपका ही जलवा, जब पहनेंगी Hania Aamir जैसे ये अनारकली सूट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?