Home लाइफस्टाइल दुल्हन की तरह सज-धजकर मनाएं करवाचौथ का त्योहार, Diana Penty के इन Trendy लहंगो से लें Idea

दुल्हन की तरह सज-धजकर मनाएं करवाचौथ का त्योहार, Diana Penty के इन Trendy लहंगो से लें Idea

by Pooja Attri 5 October 2024, 12:29 PM IST (Updated 1 January 2025, 3:04 PM IST)
5 October 2024, 12:29 PM IST (Updated 1 January 2025, 3:04 PM IST)
दुल्हन की तरह सज-धजकर मनाएं करवाचौथ का त्योहार, Diana Penty के इन Trendy लहंगो से लें Idea

Diana Penty Lehenga Look: आज आपके लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस डायना के कुछ ऐसे लहंगे लेकर आए हैं, जिनसे आप करवाचौथ पर पहनने के लिए आइडिया ले सकती हैं.

05 October, 2024

Diana Penty Lehenga Look: डायना पेंटी (Diana Penty) एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी. डायना ने साल 2012 में फिल्म ‘कॉकटेल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इस फिल्म के बाद से ही डायना फैन्स के दिलों पर छा गईं. एक्ट्रेस की खूबसूरती और फैशन सेंस को लोग इतना पसंद करते हैं कि जब भी डायना सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरे शेयर करती हैं तो तुरंत वायरल हो जाती हैं. ऐसे में आज आपके लिए डायना के कुछ ऐसे लहंगे लेकर आए हैं, जिनसे आप करवाचौथ पर पहनने के लिए आइडिया ले सकती हैं.

पिंक लहंगा

डायना पेंटी इस गोल्डन गोटा-पट्टी वाले पिंक लहंगा सेट में बेहद गॉर्जियस दिख रही हैं. गोल्डन बॉर्डर वाले इस लहंगे को उन्होंने स्ट्रेपी मैचिंग चोली और प्रिंटेड दुपट्टे के साथ पेयर किया. एक्ट्रेस का यह वाइव्रेंट लहंगा बेस्ट करवाचौथ वाइव दे रहा है. डायना के जैसे इस लहंगा सेट को करवाचौथ पर पहनकर आप दुल्हन की तरह दिखेंगी.

बेज लहंगा

डायना इस बेज एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगा सेट में हमेशा की तरह स्टाइल डीवा दिख रही हैं. इस पेस्टल लहंगे को उन्होंने डीप नेक मैचिंग चोली और लाइट ऑर्गेंजा दुपट्टे के साथ कैरी किया. अगर आप करवाचौथ पर हल्के कलर का लहंगा पहनना चाहती हैं तो डायना का यह लहंगा सेट आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है.

मिरर लहंगा

इस मिरर वर्क लहंगा सेट में डायना का स्टाइल सबसे ज्यादा डिफरेंट नजर आ रहा है. इस बेज लहंगा सेट को उन्होंने मैचिंग हाफ स्लीव्स चोली और दुपट्टे के साथ पेयर किया. अगर आपको मिरर वर्क बेहद पसंद हैं और आप करवाचौथ पर कुछ यूनीक पहनना चाहती हैं तो डायना के इस लहंगा सेट से इन्सपिरेशन ले सकती हैं.

सेक्विन लहंगा

डायना इस बेज हैवी सेक्विन लहंगा सेट में रेंप पर अपना जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं. इस शाइनी लहंगा सेट को उन्होंने मैचिंग स्ट्रेपी चोली और नेट दुपट्टे के साथ कैरी किया. अगर आप करवाचौथ स्टाइल के साथ मनाना चाहती हैं तो डायना के इस लहंगा सेट से आइडिया लिया जा सकता है.

ब्लैक लहंगा

इस ब्लैक लहंगा सेट में डायना की खूबसूरती फैन्स के दिलों पर छुटरियां चला रही हैं. इस पार्टी वेयर लहंगा सेट को उन्होंने गोल्डन बॉर्डर वाले नेट के दुपट्टे के साथ पेयर किया. अगर आप करवाचौथ पर ब्लैक कपड़े पहनने से परहेज नहीं करती तो डायना का यह सेक्विन लहंगा सेट एकदम परफेक्ट च्वाइस है.

यह भी पढ़ें: नवरात्रि के दौरान Riddhi Dogra जैसे एथनिक Outfits पहनकर हर किसी की नजर में छा जाएंगी आप

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?