3 March 2024
बदलते मौसम में बालों में डैंड्रफ की समस्या होना आम बात है जो कई बार शर्मिंदगी की वजह बन जाता है। सर्दियों के मौसम में गर्म पानी से नहाने की वजह से स्कैल्प की नमी कम हो जाती है जिससे डैंड्रफ की समस्या होने लगती है। इसके चलते बालों में खुजली होने लगती है। साथ इससे बाल झड़ने भी लगते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि आप डैंड्रफ से बचने के उपाय आजमाएं। जानते हैं डैंड्रफ से छुटकारा पाने का कारगर घरेलू नुस्खा…
ऐसे बनाएं कपूर का तेल
- सबसे पहले एक बाउल में 3-4 कपूर के टुकड़े डालकर क्रश कर लें।
- फिर इसमें आधा नींबू का रस डालें और दोनों को अच्छे मिलाएं.
- अब हल्क गर्म नारियल तेल में कपूर-नींबू के पेस्ट को मिलाएं।
- बस तैयार है डैंड्रफ के लिए कपूर वाला तेल।
- फिर इसको रात को सोने से पहले बालों में अच्छी तरह से अप्लाई करें।
- अब अगली सुबह माइल्ड शैंपू की मदद से वॉश कर लें।
- हफ्ते में इस तेल के 2 बार उपयोग से डैंड्रफ से छुटकारा मिल जाता है।
कपूर के फायदे
- कपूर में एंटी-फंगल पाए जाते हैं तो स्कैल्प इन्फेक्शन को दूर करने में उपयोगी होते हैं।
- इसमें कूलिंग प्रोपर्टीज मौजूद होती हैं जो स्कैल्प को ठंडा रखने में मददगार होते हैं।
- कपूर डैंड्रफ से होने वाली जलन को शांत करता है।
- कपूर हेयर फॉलिकल्स में उपयोगी होता है जिससे हेयर ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है।
- नींबू में एसिडिक गुण पाया जाता है जिससे फंगल इन्फेक्शन को दूर किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल – ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं
Disclaimer: ये खबर सिर्फ आपको जागरूक करने के लिए लिखी गई है। इसके लिए घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारी की मदद ली गई है। अपनी स्किन और सेहत के लिए कोई नुस्खा आजमाने से पहले कृप्या डॉक्टर्स की सलाह लें।
