Home लाइफस्टाइल यंग गर्ल पर खूब जचेंगे Khushi Kapoor के ये Stylish आउटफिट्स, सहेली की शादी में पहनने के लिए लें Idea

यंग गर्ल पर खूब जचेंगे Khushi Kapoor के ये Stylish आउटफिट्स, सहेली की शादी में पहनने के लिए लें Idea

by Pooja Attri 6 November 2024, 4:35 PM IST (Updated 23 January 2025, 1:07 PM IST)
6 November 2024, 4:35 PM IST (Updated 23 January 2025, 1:07 PM IST)
यंग गर्ल पर खूब जचेंगे Khushi Kapoor के ये Stylish आउटफिट्स, सहेली की शादी में पहनने के लिए लें Idea

Khushi Kapoor Ethnic Outfits: आज हम आपके लिए खुशी के ऐसे एथनिक आउटफिट्स लेकर आए हैं, जो यंग गर्ल को वेडिंग सीजन पर पहनने के लिए बेस्ट आइडिया दे सकते हैं.

06 November, 2024

Khushi Kapoor Stylish Ethnic Outfits: खुशी कपूर 05 नवंबर, मंगलवार को 24 साल की हो चुकी हैं. वह जाह्नवी कपूर की बहन और फेमस प्रोड्यूसर बोनी कपूर और श्री देवी की बेटी हैं. खुशी ने साल 2023 में फिल्म ‘द आर्चीज’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं इसलिए खुशी की तस्वीरें जमकर वायरल होती हैं. श्री देवी की छोटी लाडली का फैशन सेंस काफी स्ट्रॉन्ग है. वह वेस्टर्न हो या ट्रेडिशनल सभी आउटफिट्स में कमाल की दिखती हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए खुशी के ऐसे एथनिक आउटफिट्स लेकर आए हैं, जो यंग गर्ल को वेडिंग सीजन पर पहनने के लिए बेस्ट आइडिया दे सकते हैं.

पिंक साड़ी

खुसी इस वाइव्रेंट पिंक सेक्विन साड़ी में हुस्न की मल्लिका नजर आ रही हैं. इस प्रीड्रेप साड़ी को उन्होंने मैचिंग ऑफशॉल्डर फुल स्लीव्स ब्लाउज और सिल्वर ज्वेलरी के साथ कैरी किया. सहेली की शादी में अगर आप कुछ चमकदार पहनना चाहती हैं तो खुशी की इस साड़ी से आइडिया ले सकती हैं.

Latest pink saree trends - Live Times

बेज साड़ी

खुशी इस बेज कलर की सेक्विन साड़ी में बेहद गॉर्जियस और ब्यूटीफुल दिख रही हैं. ग्रीन बॉर्डर वाली इस साड़ी को उन्होंने मैचिंग डीप नेक ब्लाउज और सिल्वर नेकपीस के साथ पहना. फ्रेंड की शादी में अगर आप किसी लाइट कलर की शाइनी साड़ी की तलाश में हैं तो खुशी की यह साड़ी बेहतरीन है.

Beige saree trends - Live Times

ब्लैक साड़ी

खुशी इस ब्लैक कलर की इस बेहद स्टाइलिश साड़ी में फैशन क्वीन की तरह दिख रही हैं. राउंड डिजाइन वाली इस ट्रान्सपेरेंट साड़ी को उन्होंने मैचिंग स्टाइलिश ट्यूब ब्लाउज के साथ पेयर किया. सहेली की शादी में अगर आप पूरा लाइमलाइट चुरा लेना चाहती हैं तो खुशी की इस साड़ी बेस्ट कुछ और नहीं.

Black saree trends - Live Times

गोल्डन लहंगा

खुशी इस स्ट्रेट गोल्डन लहंगा सेट में स्टाइल डीवा की तरह नजर आ रही हैं. हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले इस ऑर्गेंजा लहंगे को उन्होंने मैचिंग डीपनेक ब्लाउज, दुपट्टे और गोल्डन ज्वेलरी के साथ कैरी किया. सहेली की शादी में अगर आप सोने की तरह चमकना चाहती हैं तो खुशी के इस लहंगे से इन्सपिरेशन ले सकती हैं.

Golden lehenga stylish outfit - Live Times

यह भी पढ़ें: दीवाली हो या करवाचौथ बेस्ट है Khushi Kapoor का साड़ी कलेक्शन, आप भी ले सकती हैं Idea

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?