Home लाइफस्टाइल सहेली की शादी में पहन लीजिए Mrunal Thakur के ये डिजाइनर सूट, किसी की भी नजर नहीं हटेगी आपसे

सहेली की शादी में पहन लीजिए Mrunal Thakur के ये डिजाइनर सूट, किसी की भी नजर नहीं हटेगी आपसे

by Pooja Attri 11 November 2024, 11:24 AM IST (Updated 16 November 2024, 5:47 PM IST)
11 November 2024, 11:24 AM IST (Updated 16 November 2024, 5:47 PM IST)
सहेली की शादी में पहन लीजिए Mrunal Thakur के ये डिजाइनर सूट, किसी की भी नजर नहीं हटेगी आपसे

Mrunal Thakur Suit Designs: आज हम आपके लिए मृणाल का ऐसा सूट कलेक्शन लेकर आए हैं, जिन्हें पहनकर आपकी खूबसूरती चार गुना बढ़ जाएगी.

11 November, 2024

Mrunal Thakur Suit Collection: जानी-मानी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्टे से की थी. मृणाल अभी तक कई हिंदी, मराठी और तेलुगु फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग का प्रदर्शन कर चुकी हैं. लेकिन एक्ट्रेस की पर्सनैलिटी की बात की जाए तो वो वबेहद अट्रैक्टिव है. फैन्स मृणाल की सादगी पर भी जान छिड़कते हैं. वैसे तो एक्ट्रेस हर लुक में कमाल की दिखती हैं लेकिन एथनिक आउटफिट्स के तो क्या ही कहने. ऐसे में आज हम आपके लिए मृणाल का ऐसा सूट कलेक्शन लेकर आए हैं, जिन्हें पहनकर आपकी खूबसूरती चार गुना बढ़ जाएगी.

पिंक शरारा

मृणाल इस पेस्टल पिंक शरारा सूट में दिल की धड़कनें बढ़ा रही हैं. सेक्विन वर्क वाले इस शरारा को उन्होंने डीप नेक शॉर्ट कुर्ती और मैचिंग ऑर्गेंजा दुपट्टे के साथ पेयर किया. वहीं आउटफिट में स्टाइल का तड़का लगाने के लिए मृणाल ने मैचिंग हैवी ज्वेलरी और सटल मेकअप का सहारा लिया.

पेस्टल शरारा

मृणाल इस पेस्टल ब्लू कलर के शरारा सूट में बेहद प्यारी दिख रही हैं. इस फ्लेयर्ड शरारा को उन्होंने गोल गले वाली हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली कुर्ती और ऑर्गेंजा दुपट्टे के साथ कैरी किया. मृणाल ने लुक को सिंपल रखते हुए आउटफिट के साथ ओपन हेयर स्टाइल और मिनिमल मेकअप का उपयोग किया.

ऑरेंज अनारकली

मृणाल इस फ्लोर लैंथ वाले अनारकली सूट में बेहद गॉर्जियस दिख रही हैं. गोल्डन बॉर्डर वाले इस सूट को उन्होंने मैचिंग दुपट्टे, चोकर, स्टड ईयररिंग्स के साथ कैरी किया. अपने लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए मृणाल और ग्रीन कांच की चूड़ियों के साथ पेयर किया.

ऑफव्हाइट अनारकली

मृणाल इस ऑफव्हाइट अनारकली सूट में हसान अप्सरा सी नजर आ रही हैं. फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाले इस सूट को उन्होंने गोल्डन बॉर्डर वाले ऑर्गेंजा दुपट्टे के साथ पेयर किया. अपने लुक को और ज्यादा गॉर्जियस दिखाने के लिए मृणाल ने गोल्डन हूप ईयररिंग्स और सटल मेकअप का सहारा लिया.

यह भी पढ़ें: Avneet Kaur की खूबसूरती के आगे फीकी है हर बॉलीवुड हसीना, हर तस्वीर में देती हैं Killer पोज

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?