Home लाइफस्टाइलरेसिपी गर्मागर्म चाय का मजा दोगुना कर देंगे क्रिस्पी Potato Rings, ये रही Easy रेसिपी

गर्मागर्म चाय का मजा दोगुना कर देंगे क्रिस्पी Potato Rings, ये रही Easy रेसिपी

by Pooja Attri 8 August 2024, 1:28 PM IST (Updated 21 August 2025, 3:07 PM IST)
8 August 2024, 1:28 PM IST (Updated 21 August 2025, 3:07 PM IST)
गर्मागर्म चाय का मजा दोगुना कर देंगे क्रिस्पी Potato Rings, ये रही Easy रेसिपी

Potato Rings Recipe: आज हम आपके लिए मिनटों में तैयार होने वाले पोटैटो रिंग्स लेकर आए हैं. यह स्वाद में बहुत चटपटे और क्रिस्पी होते हैं.

08 August, 2024

Potato Rings Recipe: बारिश के मौसम में चाय के साथ कुछ चटपटा हो जाए तो मजा ही आ जाता है. ऐसे में अगर आप स्नैक में पकौड़ों के अलावा कुछ टेस्टी और यूनीक खाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए मिनटों में तैयार होने वाले पोटैटो रिंग्स लेकर आए हैं. यह स्वाद में बहुत चटपटे और क्रिस्पी होते हैं. आइए जानते हैं पोटैटो रिंग्स बनाने की आसान विधि.

पोटैटो रिंग्स बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप सूजी (भुनी हुई)
  • 1 कप दही
  • 2 आलू (उबालकर मैश किए हुए)
  • 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट
  • 2 चम्मच मक्के का आटा
  • 1 चम्मच चिल्ली फ्लेक्स
  • 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • 2 बड़े चम्मच हरा धनिया
  • फ्राई करने के लिए तेल
  • स्वादानुसार नमक

ऐसे बनाएं पोटैटो रिंग्स

  1. सबसे पहले एक बड़े बाउल में सूजी और दही डालकर अच्छे से फेंट लें.
  2. फिर इसमें चिली फ्लेक्स, चाट मसाला, नमक और अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाएं.
  3. अब इसमें मक्के का आटा और मैश किए हुए आलू मिलाएं.
  4. फिर इस मिक्सर की लोई बनाएं और बेलन की मदद से चपटा कर लें.
  5. इसके बाद इसके छल्ले काटकर एक तरफ रखते जाएं.
  6. अब एक पैन में तेल गर्म करके थोड़े-थोड़े छल्ले गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करते जाएं.
  7. बस तैयार हैं आपके टेस्टी-क्रिस्पी पोटैटो रिंग्स.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?