Home लाइफस्टाइल Shilpa Shetty के ये साड़ी लुक्स हैं बेहद कातिलाना, वेडिंग सीजन में पहनकर चुरा लेंगी लाइमलाइट

Shilpa Shetty के ये साड़ी लुक्स हैं बेहद कातिलाना, वेडिंग सीजन में पहनकर चुरा लेंगी लाइमलाइट

by Pooja Attri 14 November 2024, 1:34 PM IST (Updated 16 November 2024, 5:05 PM IST)
14 November 2024, 1:34 PM IST (Updated 16 November 2024, 5:05 PM IST)
Shilpa Shetty के ये साड़ी लुक्स हैं बेहद कातिलाना, वेडिंग सीजन में पहनकर चुरा लेंगी लाइमलाइट

Shilpa Shetty Saree Looks: आज हम आपके लिए शिल्पा शेट्टी का ऐसा साड़ी कलेक्शन लेकर आए हैं, जिन्हें वेडिंग सीजन में पहनकर आप सबके दिलों पर राज कर सकती हैं.

14 November, 2024

Shilpa Shetty Saree Collection: शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक फेमस चेहरा हैं. वह एक्टिंग से ज्यादा अपनी फिटनेस और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं. शिल्पा की पतली कमर और खूबसूरती का राज जानने के लिए फैन्स बेताब रहते हैं. 49 साल की उम्र में भी उनकी खूबसूरती और फिटनेस कमाल की है. वैसे तो शिल्पा हर आउटफिट को बड़े स्टाइल से कैरी करती हैं, लेकिन इंडियन वियर में शिल्पा किल्लर दिखती हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए शिल्पा शेट्टी का ऐसा साड़ी कलेक्शन लेकर आए हैं, जिन्हें वेडिंग सीजन में पहनकर आप सबके दिलों पर राज कर सकती हैं.

ऑर्गेंजा साड़ी

शिल्पा सेक्विन वर्क वाली इस ऑफव्हाइट साड़ी में बेहद स्टाइलिश दिख रही हैं. इस प्रीड्रेप ऑर्गेंजा साड़ी को उन्होंने कॉर्सेट स्टाइल मैचिंग ब्लाउज के साथ कैरी किया. लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए शिल्पा ने साड़ी के साथ पर्ल चोकर, न्यूड मेकअप और कर्ली हेयर स्टाइल को आजमाया.

ग्रीन साड़ी

शिल्पा नेक की इस ग्रीन साड़ी में हमेशा की तरह हॉट नजर आ रही हैं. इस लाइट वेट साड़ी को उन्होंने मैचिंग सेक्विन ब्लाउज और हॉल्टर नेक चोली के साथ पेयर किया. शिल्पा ने इस साड़ी में स्टाइल का तड़का लगाने के लिए मैचिंग ईयररिंग्स, न्यूड मेकअप और ओपन हेयर स्टाइल का सहारा लिया.

शिफॉन साड़ी

शिफॉन की इस ऑफव्हाइट साड़ी में शिल्पा के चेहरे से नजर हटाना मुश्किल है. गोल्डन बॉर्डर वाली इस सिंपल साड़ी को उन्होंने बंद गले वाले मैचिंग स्टाइलिश ब्लाउज के साथ पहना. लुक को और निखार के लिए शिल्पा ने साड़ी के साथ मैचिंग मांग टीका और हाथ फूल का सहारा लिया.

व्हाइट साड़ी

शिल्पा साटन की इस व्हाइट साड़ी में हमेशा की तरह शानदार दिख रही हैं. इस डिजाइनर साड़ी को उन्होंने मैचिंग हाईनेक स्टाइल ब्लाउज और स्टाइलिश ब्लैक बैंगल्स के साथ पेयर किया. शिल्पा ने लुक को और गॉर्जियस दिखाने के लिए विंग्ड आईलाइनर और सटल मेकअप को अपनाया.

रफल साड़ी

शिल्पा इस गोल्डन कलर प्लेटेड साड़ी में खूबसूरती की मिसाल दे रही हैं. इस मिनी रफल साड़ी को उन्होंने मैचिंग हॉल्टरनेक ब्लाउज और गोल्डन हाई हील्स के साथ कैरी किया. अपने लुक को और ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने के लिए शिल्पा ने गोल्डन कंगन और न्यूड मेकअप का सहारा लिया.

यह भी पढ़ें: Party Wear Suits: पार्टी में ट्राई करें Jasmin Bhasin जैसे लेटेस्ट सूट डिजाइन्स, दिखेंगी ‘पटाखा गुड्डी’

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?