Home Lifestyle गर्मियों में चाहिए स्टाइल के साथ पूरा आराम? ट्राई करें ये सुपर कंफर्टेबल Sleeveless Kurta सेट्स

गर्मियों में चाहिए स्टाइल के साथ पूरा आराम? ट्राई करें ये सुपर कंफर्टेबल Sleeveless Kurta सेट्स

by Preeti Pal
0 comment
गर्मियों में चाहिए स्टाइल के साथ पूरा आराम? ट्राई करें ये सुपर कंफर्टेबल Sleeveless Kurta सेट्स

Sleeveless Kurta Set: इस वक्त फैशन की दुनिया में ब्रीदेबल स्लीवलेस कुर्ता सेट्स छाए हुए हैं. अगर आपको भी गर्मी में स्टाइलिश और कंफर्टेबल लुक चाहिए, तो उनका ये नया कलेक्शन देख लीजिए.

13 May, 2026

गर्मियों का मौसम आते ही सबसे बड़ा सवाल होता है, ऐसा क्या पहनें जो स्टाइलिश भी लगे और पूरे दिन आराम भी दे. ऐसे में स्लीवलेस कुर्ता सेट्स इस सीजन के सबसे ईजी और ट्रेंडी फैशन ऑप्शन बन चुके हैं. ऑफिस जाना हो, कैजुअल आउटिंग, ब्रंच डेट या घर में पूरा दिन एक्टिव रहना हो, ये कुर्ता सेट्स हर मौके के लिए एकदम परफेक्ट रहते हैं. खास बात ये है कि इनका फैब्रिक हल्का होता है, जिससे गर्मी कम लगती है और लुक भी बहुत फ्रेश लगता है. ऐसे में अगर आप भी अपने समर वॉर्डरोब को अपग्रेड करना चाहती हैं, तो ये 6 सुपर कंफर्टेबल स्लीवलेस कुर्ता सेट्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं.

ए लाइन कुर्ता सेट

अगर आपको मिनिमल और एलीगेंट लुक पसंद है, तो कॉटन ए-लाइन कुर्ता सेट आपके लिए परफेक्ट रहेगा. इसका फ्लोई फिट गर्मियों में काफी आराम देता है और ये हर बॉडी टाइप पर अच्छा भी लगता है. इसे आप फ्लैट्स, छोटे झुमकों और टोट बैग के साथ स्टाइल कर सकती हैं. ऑफिस और डेली वियर दोनों के लिए ये अच्छी चॉइस है.

प्रिंटेड कुर्ता सेट

मलमल फैब्रिक गर्मियों के लिए परफेक्ट माना जाता है. इसका सॉफ्ट टेक्सचर और लाइटवेट पूरे दिन बॉडी को कूल रखने में मदद करता है. फ्लोरल या ब्लॉक प्रिंट वाले स्लीवलेस मलमल कुर्ता सेट इस टाइम काफी ट्रेंड में हैं. इन्हें व्हाइट स्नीकर्स या कोल्हापुरी चप्पलों के साथ पेयर करके आप फ्रेश समर लुक पा सकती हैं.

यह भी पढ़ेंः इंडियन फैशन की खूबसूरत Floral Embroidery स्टाइल्स जो हर आउटफिट को बना दें रॉयल

स्ट्रेट फिट कुर्ता सेट

अगर आप ऐसा आउटफिट चाहती हैं जो सिंपल भी लगे और थोड़ा प्रीमियम फील भी दे, तो लिनन स्लीवलेस कुर्ता सेट एक शानदार ऑप्शन है. पेस्टल शेड्स जैसे पाउडर ब्लू, पीच, बेज और ऑफ-व्हाइट इस फैब्रिक में बहुत खूबसूरत लगते हैं. इसे सिल्वर जूलरी और न्यूड मेकअप के साथ स्टाइल करके आप एक क्लीन और सोफिस्टिकेटेड लुक पा सकती हैं.

शॉर्ट कुर्ता सेट

अगर आपको इंडो-वेस्टर्न टच पसंद है, तो शॉर्ट स्लीवलेस कुर्ता और पलाज़ो सेट जरूर ट्राई करें. ये आउटफिट काफी ट्रेंडी लगता है. कॉलेज, शॉपिंग या ट्रैवलिंग के दौरान ये आउटफिट काफी कंफर्टेबल रहता है. इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड जूलरी और स्लाइडर्स काफी स्टाइलिश लगते हैं.

चिकनकारी कुर्ता सेट

लखनऊ की चिकनकारी हमेशा से समर फैशन का हिस्सा रही है. स्लीवलेस चिकनकारी कुर्ता सेट इस सीजन में बहुत पसंद किए जा रहे हैं क्योंकि ये हल्के होने के साथ काफी ग्रेसफुल भी लगते हैं. व्हाइट, लेमन येलो, मिंट ग्रीन और बेबी पिंक जैसे कलर्स दिन के टाइम फ्रेश लुक देते हैं.

को ऑर्ड सेट

आजकल को-ऑर्ड स्टाइल स्लीवलेस कुर्ता सेट्स काफी ट्रेंड में हैं. मैचिंग बॉटम्स और मॉडर्न कट्स इन्हें फैशनेबल बनाते हैं. अगर आप बिना ज्यादा मेहनत किए स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो ये आउटफिट एकदम परफेक्ट है.

यह भी पढ़ेंः Cannes 2026 में Alia Bhatt का ड्रीमी अंदाज़, पीच गाउन और बेशकीमती डायमंड पहनकर लूटी महफिल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?