Home लाइफस्टाइल आने वाले वेडिंग सीजन में जीतना चाहती हैं सबका दिल? ट्राई करें Urvashi Rautela के गोल्डन लुक्स

आने वाले वेडिंग सीजन में जीतना चाहती हैं सबका दिल? ट्राई करें Urvashi Rautela के गोल्डन लुक्स

by Pooja Attri 22 July 2024, 5:13 PM IST (Updated 5 September 2025, 12:55 PM IST)
22 July 2024, 5:13 PM IST (Updated 5 September 2025, 12:55 PM IST)
आने वाले वेडिंग सीजन में जीतना चाहती हैं सबका दिल? ट्राई करें Urvashi Rautela के गोल्डन लुक्स

Urvashi Rautela Golden Looks: उर्वशी रौतेला बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश है जिसके चलते वह आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहती हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए उर्वशी के कुछ खूबसूरत गोल्डन लहंगा सेट्स लेकर आए हैं.

22 July, 2024

Urvashi Rautela Golden Looks: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘सिंह साब द ग्रेट’ से की थी. इसके बाद उन्होंने साल 2015 में मिस दिवा-मिस यूनिवर्स इंडिया का खिता अपने नाम किया. उर्वशी बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश है जिसके चलते वह आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहती हैं. फैन्स उनके स्टाइल के दीवाने हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए उर्वशी के कुछ ऐसे गोल्डन लहंगा सेट्स लेकर आए हैं जिन्हें पहनकर आप किसी भी महफिल की शान बन सकती हैं. खासतौर से आने वाले वेडिंग सीजन के लिए यह लुक्स बेहद शानदार रहेंगे.

गरारा सेट

इस गोल्डन गरारा सेट में उर्वशी रौतेला किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं. इस पर हैवी कढ़ाई वर्क है, जो इसे शादी जैसे फंक्शन के लिए बेस्ट ऑप्शन बना रहा है. अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने हैवी ग्रीन क्रिस्टल नेकपीस और हाई बन का सहारा लिया.

सेक्विन लहंगा

इस गोल्डन सेक्विन लहंगे में उर्वशी बहुत सुंदर नजर आ रही हैं. अगर आप अपनी शादी में गोल्डन लहंगा पहनकर दुल्हन बनना चाहती हैं तो यह बेस्ट च्वाइस हो सकती है. वहीं, हैवी गोल्डन चोकर, मैचिंग छुमके, टीका, छूमर और कंगन ने उर्वशी के लुक को और निखारा.

मॉर्डन लहंगा

इस मॉर्डन डिजाइन गोल्डन लहंगा-चोली में उर्वशी बहुत स्टाइलिश दिख रही हैं. अगर आप अपनी शादी में मॉर्डन टच लहंगा पहनना चाहती हैं तो यह एकदम बेस्ट है. अपने लुक को क्लासी रखते हुए उन्होंने सिल्वर नेकपीस, मैचिंग ईयररिग्ंस और हैवी मेकअप का सहारा लिया.

टू पीस ड्रेस

इस गोल्डन स्कर्ट और क्रॉपटॉप में उर्वशी ब्यूटीफुल और क्लासी लग रही हैं. अगर आप शादी में सिंपल लुक अचीव करते हुए स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो एक्ट्रेस का यह आउटफिट बेस्ट ऑप्शन है. इसके साथ आप हैवी गोल्डन दुपट्टा और ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?