Home लाइफस्टाइल ट्रेंड में हैं ये खूबसूरत और क्लासिक White Anarkali सूट डिजाइन, आप भी पहनकर लगेंगी बिल्कुल महीरा खान

ट्रेंड में हैं ये खूबसूरत और क्लासिक White Anarkali सूट डिजाइन, आप भी पहनकर लगेंगी बिल्कुल महीरा खान

by Preeti Pal 30 January 2025, 10:53 AM IST (Updated 31 January 2025, 12:13 PM IST)
30 January 2025, 10:53 AM IST (Updated 31 January 2025, 12:13 PM IST)
ट्रेंड में हैं ये खूबसूरत और क्लासिक White Anarkali सूट डिजाइन, आप भी पहनकर लगेंगी बिल्कुल माहिर खान

White Anarkali Suit Designs: अनारकली सूट लड़कियों को काफी पसंद आते हैं. यही वजह है कि आज आपके लिए लेटेस्ट अनारकली सूट्स का कलेक्शन लेकर आए हैं.

30 January, 2025

White Anarkali Suit Designs: कोई बड़ा त्योहार हो या फिर फंक्शन, अनारकली सूट हर मौके पर अच्छे लगते हैं. यही वजह है कि ज्यादातर लड़कियों के पास अनारकली सूट्स होते हैं. अच्छा अनारकली सूट पहनकर आपको ना सिर्फ क्लासिक बल्कि स्टाइलिश लुक भी मिलता है. ऐसे में आज हम आपके लिए सफेद अनारकली सूट्स के लेटेस्ट और खूबसूरत डिजाइन लेकर आए हैं. इस तरह के अनारकली सूट पहनकर आप किसी प्रिंसेस से कम नहीं लगेंगी.

Cotton Anarkali women Suit - Live Times

कॉटन अनारकली सूट

दिया मिर्जा की तरह आप भी अपने कलेक्शन में एक व्हाइट कलर का कॉटन अनारकली सूट शामिल कर सकती हैं. डीप वी नेक और फुल स्लीव वाले इस अनारकली सूट को एक्ट्रेस ने प्रिंटेड दुपट्टे के साथ कैरी किया. खूबसूरत चांदबाली दिया के लुक को और क्लासी बना रही थी.

Lace Work Anarkali Women Suit - Live Times

लेस वर्क अनारकली

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान इस लेस वर्क वाले अनारकली सूट में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं. इस फ्लोर लेंथ वाले सूट को उन्होंने चांदबाली, सिल्वर चूड़ियों और मैचिंग हील्स के साथ स्टाइल किया.

Chikankari Anarkali women Suit - Live Times

चिकनकारी अनारकली

चिकनकारी सूट काफी ट्रेंड में हैं. यहां सोनम कपूर ने भी एक फुल स्लीव वाला खूबसूरत अनारकली सूट पहना. इस चोली स्टाइल सूट में वो किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं. आप भी किसी खास फंक्शन के लिए सोनम कपूर के लुक से आइडिया ले सकती हैं.

यह भी पढ़ेंः भाभी भी उतारेगी नजर जब पहनेंगी Anushka Sharma जैसा लहंगा, पीले रंग के इन सूट और साड़ियों को भी करें कलेक्शन में शामिल

Plain Anarkali women Suit - Live Times

प्लेन अनारकली

अनारकली सूट लड़कियों पर खूब जचते हैं. डेली वियर के लिए आप भी जन्नत जुबैर की तरह एक सिंपल प्लेन अनारकली सूट सिलवा सकती हैं. इस तरह के अनारकली आपको मार्केट में भी आसानी से मिल जाएंगे.

Cotton Silk Anarkali Women Suit - Live Times

कॉटन सिल्क अनारकली

करिश्मा कपूर का इंडियन वियर कलेक्शन काफी शानदार है. हाल ही में उनकी व्हाइट अनारकली में कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थीं. आप भी किसी खास फंक्शन के लिए करिश्मा कपूर की तरह तैयार हो सकती हैं.

यह भी पढ़ेंः Red Saree के साथ लगाएं ये लिपस्टिक, आपके होठों पर टिक जाएगी नजर और लगेंगी सबसे खूबसूरत

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?