Home राष्ट्रीय CPWD की झांकी में दिखी नए संसद भवन की झलक

CPWD की झांकी में दिखी नए संसद भवन की झलक

by Rashmi Rani 26 January 2024, 2:03 PM IST (Updated 4 August 2025, 11:15 AM IST)
26 January 2024, 2:03 PM IST (Updated 4 August 2025, 11:15 AM IST)
CPWD की झांकी में दिखी नए संसद भवन की झलक

26 Jan 2024

नवनिर्मित कर्तव्य पथ को भी दर्शाया गया

हमारा देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है । गणतंत्र दिवस की परेड में तरह तरह की झांकियां देखने को मिली है । इनमें एक झांकी केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की भी थी । जो अपने आप में ही सबसे अलग और बेहद खूबसूरत थी । रंग-बिरंगे फूलों से सजी सीपीडब्ल्यूडीकी झांकी में कर्तव्य पथ, नए संसद भवन और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के मॉडल के साथ आधुनिक, आत्मनिर्भर और विकसित भारत की झलक देखने को मिली है । जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही थी।

आपको बता दें कि, 75वें गणतंत्र दिवस की परेड में कुल 26 झांकियों शामिल हुई हैं । जिसमें सीपीडब्ल्यूडी की भी एक झांकी थी । इस झांकी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की एक प्रतिमा थी जो कि झांकी को सलामी दे रही थी । इसके बीच में नवनिर्मित कर्तव्य पथ को दर्शाया गया था । वहीं, झांकी के पिछले हिस्से में नए संसद भवन को दिखाया गया तो झांकी के दोनों ओर भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर की मॉडल बनी हुई थी।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय स्तर की ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में, राष्ट्रीय ताज़ा समाचार, नेशनल ब्रेकिंग न्यूज़

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?