Abhijeet Dipke: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और ममता बनर्जी की पार्टी ने इस प्रदर्शन को अपना समर्थन देने का वादा किया है. इस प्रदर्शन को रोकने के लिए सरकार ने दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया है. किसी भी प्रदर्शनकारी को नई दिल्ली में घुसने नहीं दिया जा रहा है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस विरोध प्रदर्शन के लिए कोई इजाजत नहीं दी गई है.
अभिजीत को लगा माइक
अभिजीत दिपके, अशुतोष रांका और सौरव दास भी मुंबई एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. हालांकि एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों की भारी भीड़ के कारण अफरा-तफरी मच गई. अभिजीत से सवाल पूछते समय एक रिपोर्टर का माइक उनके मुंह पर लग गया और उन्हें चोट लग गई, हालांकि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है. लोगों से सुबह 10:00 बजे तक जंतर-मंतर पर इकट्ठा होने की अपील की गई है.
अभिजीत दीपके ने कहा है कि उन्हें जहां भी रोका जाएगा, वही उनका जंतर-मंतर बन जाएगा, वह जेल जाने को तैयार हैं, लेकिन विरोध प्रदर्शन होकर रहेगा. आज सुबह एक्स पर एक पोस्ट में दीपके ने लिखा, “जिंदगी जीने के सिर्फ दो ही तरीके हैं… या तो चीजों को वैसे ही चलने दें और उन्हें सहते रहें… या फिर उन्हें बदलने की जिम्मेदारी लें.”
जंतर-मंतर पहुंचने लगे प्रदर्शनकारी
दिल्ली पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है, जो जंतर मंतर पर इकट्ठा होने की कोशिश कर रहे थे. लाउडस्पीकर से धारा 163 का जिक्र कर वहां जमा न होने की लगातार चेतावनी जारी की जा रही है. प्रदर्शन शुरू होने से पहले जनपथ, कनॉट प्लेस, जंतर मंतर रोड पर 3-4 लेयर बैरिकेड लगा दिए गए हैं.
#WATCH | Delhi Police detain a few protesters who had started gathering at Jantar Mantar for the Cockroach Janta Party (CJP) protest here. https://t.co/QqZtF4Jswd
— ANI (@ANI) October 10, 2026
मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सरकार ने 45 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए हैं, ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है और जंतर-मंतर के आस-पास इंटरनेट भी बंद कर दिया है. दिल्ली पुलिस ने पूरी राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी है, बॉर्डर पॉइंट्स पर गाड़ियों की चेकिंग तेज कर दी है और आने-जाने के मुख्य रास्तों पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं. जंतर मंतर तक भारी बैरिकेडिंग कर दी गई है. प्रदर्शन के चलते रेलवे ने 10 अक्टूबर 2026 को सुबह 4:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली सभी मेल, एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया है. आज शराब की दुकानें बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं. दिल्ली में दस डिटेंशन सेंटर भी बनाए गए हैं.
छावनी में बदली दिल्ली, 45 मेट्रो स्टेशन बंद, रास्ते डायवर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ें ताजा अपडेट
News Source: ANI
