BCI Chairman: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ वकीलों ने जोर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने काउंसिल के कामकाज में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए BCI चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग की है. इस दौरान वकीलों ने एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट’ लागू करना, सभी वकीलों के लिए इंश्योरेंस कवर की व्यवस्था करना और लॉ कॉलेजों का नियमित और पारदर्शी निरीक्षण की मांग रखी. यह विरोध प्रदर्शन ऑल इंडिया यंग एडवोकेट्स एसोसिएशन’ ने आयोजित किया था और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने इसका समर्थन किया.
छात्रों से मांगी थी मनन मिश्रा ने माफी
मालूम हो कि इससे पहले मनन मिश्रा ने नलसाल यूनिवर्सिटी के लॉ स्टूडेंट से माफी मांगी थी. उन्होंने NALSAR से पास होने वाले मौजूदा बैच के किसी भी स्टूडेंट को बार काउंसिल्स में एनरोल करने से मना करवा दिया था. हालांकि, सोशल मीडिया पर मुखर आलोचना के बाद BCI चेयरमैन ने अपना फैसला वापस ले लिया था. वहीं, आजादी के दिन जारी अपने एक बयान में मनन मिश्रा ने था कि हाल की घटनाओं से स्टूडेंट्स में चिंता पैदा हुई है. उन्होंने खेद भी जताया था कि अगर उनकी किसी बात या संदेश से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं, तो वे इसके लिए माफी मांगते हैं.
प्रधान के बाद अब BCI चेयरमैन का इस्तीफा मांगेंगे दिपके? ट्रोलिंग के बाद मनन मिश्रा ने पलटा फैसला
यहां से शुरू हुआ था पूरा विवाद
बता दें कि यह पूरा विवाद उस वक्त शुरू हुआ, जब NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के कुछ छात्रों ने विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर, रजिस्ट्रार और प्रोफेसरों को पत्र लिखकर CJI सूर्यकांत को विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया था. इसी कड़ी में BCI के चेयरमैन मिश्रा ने कहा था कि वे यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में CJI की भागीदारी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से जुड़े आरोपों की जांच कर रहे हैं और उन्होंने इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने वाली रिपोर्ट मांगी है.
BCI को कड़ी फटकार लगाई
वहीं, कानून विशेषज्ञों की तरफ से कड़ी आलोचना के बाद यह फैसला वापस ले लिया गया. इसके बाद मनन मिश्रा ने कहा कि छात्रों की बड़ी संख्या निर्दोष थी और उन्हें कुछ लोगों के कथित गलत व्यवहार के लिए सजा नहीं दी जानी चाहिए. दूसरी ओर, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने इस आदेश के लिए BCI को कड़ी फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि यह छात्रों और मेरे बीच का मामला था. इसके बाद NALSAR स्टूडेंट बार काउंसिल ने मनन मिश्रा से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की.
‘पुलिस की ज्यादतियों को सही नहीं…’, सीजेआई बोले- शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार पूरी तरह से सुनिश्चित
News Source: PTI
