Home मनोरंजन घर बैठे कब और कहां देख पाएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की नई फैंटेसी थ्रिलर?

घर बैठे कब और कहां देख पाएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की नई फैंटेसी थ्रिलर?

by Preeti Pal 1 October 2026, 2:28 PM IST
1 October 2026, 2:28 PM IST
घर बैठे कब और कहां देख पाएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की नई फैंटेसी थ्रिलर?

The Vvaan OTT Release: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन: फ़ोर्स ऑफ़ द फ़ॉरेस्ट’ इन दिनों चर्चा में है. 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फैंटेसी थ्रिलर को दर्शकों और समीक्षकों से मिक्स रिव्यू मिले हैं. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शुरुआत में ठीक-ठाक बिजनेस किया है. वहीं, अगर आप थिएटर जाने के बजाय फिल्म को घर बैठे देखने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल, फिल्म का OTT पार्टनर तय है और जल्द ही ये स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे सकती है.

कहां देख पाएंगे फिल्म?

‘द वन: फ़ोर्स ऑफ़ द फ़ॉरेस्ट’ को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा. फिल्म के थिएटर वर्जन के शुरुआती क्रेडिट्स में भी इसके आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर के तौर पर अमेजन प्राइम वीडियो का नाम सामने आया है. हालांकि, अभी मेकर्स या स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने फिल्म की OTT रिलीज की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. आमतौर पर थिएटर रिलीज के करीब छह से आठ सप्ताह बाद फिल्म OTT पर आती है. इस हिसाब से द वन के 6 नवंबर से 20 नवंबर 2026 के बीच अमेजन प्राइम वीडियो पर आने की उम्मीद की जा सकती है. हालांकि, ये पक्की रिलीज डेट नहीं है.

जब Shammi Kapoor नहीं पहुंचे थे नीला देवी की बर्थडे पार्टी में, फिर जिंदगी भर निभाया अपना वादा

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी ऋषि नाम के एक इंजीनियर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निभाया है. ऋषि शहर की जिंदगी पसंद करता है. ना ही वो अंधविश्वासों पर ज्यादा भरोसा करता है. वो अपनी पत्नी ममता यानी तमन्ना भाटिया के साथ छठ पूजा के लिए अपने पुश्तैनी गांव लौटता है. यहां कहानी में एंट्री होती है देव वन की, जिसे लोकल लोग पवित्र जंगल मानते हैं. स्थानीय नेता दीपक, जिसका किरदार सुनील ग्रोवर निभा रहे हैं, जंगल के बीच से सड़क बनाने की कोशिश करता है. लेकिन ऋषि का भाई शशि इसका विरोध करता है और चेतावनी देता है कि जंगल की देवी यानी वन देवी को नाराज करना भारी पड़ सकता है. कहानी में एक और मान्यता के बारे में बताया गया है कि, सूरज ढलने के बाद देव वन में जाना मना है. लेकिन ऋषि इन बातों पर यकीन नहीं करता और जंगल में चला जाता है. इसके बाद उसका सामना एक ऐसी ताकत से होता है, जो उसके यकीन को चैलेंज करती है. वैसे फिल्म में तमन्ना, सिद्धार्थ और सुनील के अलावा श्वेता तिवारी और मनीष पॉल भी भी हैं.

बॉक्स ऑफिस का हाल

फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई कर ली है. प्रोडक्शन हाउस के मुताबिक,’द वन: फ़ोर्स ऑफ़ द फ़ॉरेस्ट’ ने चार दिनों में करीब 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. अब नजर इस बात पर है कि थिएटर के बाद OTT पर फिल्म को लोगों का कितना प्यार मिलता है. फिलहाल OTT रिलीज डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट बाकी है. हालांकि, फिल्म की आगे की राह आसान नहीं होगी. इस हफ्ते अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ रिलीज़ हो रही है. ऐसे में सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म के लिए लोगों की भीड़ जुटाना मुश्किल हो सकता है.

54 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही Hanuman Ansh की रफ्तार, ‘बॉर्डर 2’ के रिकॉर्ड के करीब

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?