Home राष्ट्रीय बघेल को मिली भारत जोड़ो ”न्याय यात्रा” की ज़िम्मेदारी

बघेल को मिली भारत जोड़ो ”न्याय यात्रा” की ज़िम्मेदारी

by Farha Siddiqui
0 comment
bhupesh baghel in nyay yatra

27 January 2024

बिहार में ‘न्याय यात्रा’ के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक हुए नियुक्त

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी सौप दी है। बघेल को बिहार में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ और पार्टी से जुड़ी दूसरी गतिविधियों के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

पार्टी संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की तरफ से ये जानकारी दी गई है। उन्होनें बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तत्काल प्रभाव से बघेल की नियुक्ति की है।

ये नियुक्ति ऐसे वक्त की गई है जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एनडीए के साथ जाने की अटकलें तेज़ हो रही है।

आपको बता दें कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ इन दोनों पश्चिम बंगाल में है। जो इसी महीने के आखिर तक बिहार में एंट्री करेगी। ये यात्रा 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए 20 या 21 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

यह भी पढ़ें : नेशनल ब्रेकिंग न्यूज़, जानिए आज देश में क्या हो रहा है, ताज़ा राष्ट्रीय खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?