Home राष्ट्रीय राहुल की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का झारखंड में दूसरा चरण रद्द

राहुल की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का झारखंड में दूसरा चरण रद्द

by Farha Siddiqui 14 February 2024, 10:57 AM IST (Updated 10 October 2025, 4:01 PM IST)
14 February 2024, 10:57 AM IST (Updated 10 October 2025, 4:01 PM IST)
राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का झारखंड में दूसरा चरण रद्द

14 February 2024

राहुल किसान आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली रवाना

झारखंड में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का आज से शुरू होने वाला दूसरा चरण रद्द कर दिया गया है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो गए जिसके चलते उनका झारखंड का प्रोग्राम रद्द किया गया है।

कांग्रेस प्रवक्ता सोनल शांति ने बताया कि  ‘‘मंगलवार देर रात लिए गए फैसले में झारखंड में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।’’ शांति ने ये भी बताया कि इसकी संभावना नहीं है कि यात्रा बाद में झारखंड में फिर से शुरू होगी।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, एनएसयूआई प्रभारी कन्हैया कुमार और पार्टी के दूसरे नेता अब बुधवार को रंका में मनरेगा कार्यकर्ताओं के साथ निर्धारित बातचीत में शामिल होंगे। पहले राहुल को इस कार्यक्रम में शामिल होना था।

आपको बता दें कि राहुल को झारखंड में अपनी यात्रा के दूसरे चरण के लिए बुधवार को छत्तीसगढ़ से आगे बढ़ते हुए गढ़वा जिले से होकर झारखंड में फिर से एंट्री करनी थी। लेकिन फिलहाल उनका ये प्रोग्राम रद्द हो गया है।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?