Home राज्यमहाराष्ट्र पुष्पक एक्सप्रेस हादसाः महाराष्ट्र के Deputy CM का बड़ा खुलासा, चाय वाले के चक्कर में चली गई 13 यात्रियों की जान, 15 से ज्यादा घायल

पुष्पक एक्सप्रेस हादसाः महाराष्ट्र के Deputy CM का बड़ा खुलासा, चाय वाले के चक्कर में चली गई 13 यात्रियों की जान, 15 से ज्यादा घायल

by Sanjay Kumar Srivastava 23 January 2025, 3:58 PM IST (Updated 24 January 2025, 1:25 PM IST)
23 January 2025, 3:58 PM IST (Updated 24 January 2025, 1:25 PM IST)
Pushpak Express accident

महाराष्ट्र के जलगांव के पास बुधवार को पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह एक चाय वाले ने फैलाई थी.जिसकी वजह से ट्रेन में अफरातफरी मच गई और कई यात्री चेन पुलिंग कर कूद गए. इस दौरान दूसरी पटरी पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आकर 13 यात्रियों की मौत हो गई.

मुंबईः महाराष्ट्र के जलगांव के पास बुधवार को पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह एक चाय वाले ने फैलाई थी. जिसकी वजह से ट्रेन में अफरातफरी मच गई और कई यात्री चेन पुलिंग कर कूद गए. इस दौरान दूसरी पटरी पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आकर 13 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा घायल हो गए. यह खुलासा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने किया.
महाराष्ट्र के जलगांव के पास बुधवार को हुए रेल हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पुष्पक एक्सप्रेस एक ट्रेन में एक चाय वाले ने आग की अफवाह फैलाई, जिसके कारण लोगों में अफरातफरी सी मच गई और यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन से कूदना शुरू कर दिया।

चाय वाले ने चिल्लाकर कहा- कोच में लग गई आग

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जलगांव ट्रेन दुर्घटना एक अफवाह के कारण हुई। दरअसल, एक चाय वाले ने ट्रेन के अंदर आग लगने की झूठी खबर फैला दी थी,जिससे यात्री घबराए और ट्रेन से कूदने लगे। बता दें कि यह हादसा लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में हुआ था। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि एक चाय वाले ने पैंट्री से चिल्लाकर कहा कि ट्रेन के कोच में आग लग गई है। दो यात्री,जो उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती से थे,ने इसे सुना और दूसरों को यह अफवाह फैला दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई.

जान बचाने के लिए ट्रेन से बाहर कूद गए डरे यात्री

डिप्टी सीएम ने कहा कि डरे हुए यात्री खुद को बचाने के लिए ट्रेन से कूद गए। ट्रेन की गति तेज थी,जिससे एक यात्री ने चेन खींच दी। जब ट्रेन रुकी,तो लोग उतरने लगे और वे कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई यात्रियों की मौत हो गई और शव क्षत-विक्षत हो गए.

श्री पवार ने कहा कि यह हादसा आग लगने की अफवाह के कारण हुआ था। 13 मरे हुए लोगों में से 10 की पहचान हो गई है. जो दो यात्री अफवाह फैलाने वाले थे, वे भी इस दुर्घटना में घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा, सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्रः अफवाह पर पुष्पक एक्सप्रेस से कूदे यात्री, कर्नाटक एक्स. की चपेट में आकर 8 की मौत

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?