Home Latest News & Updates ‘US में पढ़ने का पैसा कहां से आया…’ एक्टिविस्ट के सवाल का दीपके ने दिया जवाब; PM को लेकर कही ये बात

‘US में पढ़ने का पैसा कहां से आया…’ एक्टिविस्ट के सवाल का दीपके ने दिया जवाब; PM को लेकर कही ये बात

by Sachin Kumar 3 August 2026, 5:26 PM IST
3 August 2026, 5:26 PM IST
CJP Dipke scholarship letter PM Modi shows degree

Abhijeet Dipke : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सोमवार को अपने ऊपर लगे वित्तीय आरोप को खारिज कर दिया है. RTI कार्यकर्ता अमित तिवारी ने उनके पिता की आय और पढ़ाई के खर्च को लेकर महाराष्ट्र सरकार से शिकायत की थी. शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपके ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी डिग्री सार्वजनिक करते हैं, तो वह भी यूएस की पढ़ाई के लिए मिली स्कॉलरशिप से जुड़े दस्तावेज को दिखा सकते हैं. बता दें कि उनके पिता रिटायर्ड कर्मचारी हैं. विदेश में पढ़ाई के लिए दीपके का कहना है कि उन्होंने स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन का सहारा लिया. पत्रकारों से बातचीत के दौरान दीपके ने कहा कि मैं अपनी स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन के कागजात दिखाने के लिए तैयार हूं, लेकिन क्या पीएम मोदी अपनी डिग्री सार्वजनिक कर सकते हैं

मैंने लिया था एजुकेशन लोन : दीपके

अभिजीत दीपके ने बताया कि उन्होंने अपनी यूएस की पढ़ाई का खर्च बोस्टन यूनिवर्सिटी से मिली स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन से उठाया था. उन्होंने बोस्टन यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्युनिकेशन से पब्लिक रिलेशंस में पोस्ट-ग्रेजुएशन किया है और वह इसी साल जून में भारत लौटे हैं. दीपके ने कहा कि मुझे बोस्टन यूनिवर्सिटी से स्कॉलरशिप मिली है और मैंने वहां पर पढ़ाई के लिए एजुकेशन लोन भी लिया था. अब मुझे इसको चुकाना होगा और इसके बारे में कोई भी जांच कर सकता है.

‘बड़े-बड़े सिंहासन हिल जाएंगे…’ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दहाड़े दीपके; कही कई बातें

पीएम मोदी को अपनी डिग्री दिखानी चाहिए

दीपके ने कहा कि मैं अपनी डिग्री दिखाने के अलावा स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन के कागजात दिखाने को तैयार हूं. अब हम कहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी को अपनी डिग्री दिखानी चाहिए और उसको पब्लिक के बीच लानी चाहिए.उन्होंने आगे कहा कि जब भी कोई व्यक्ति मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है तो वे ED और CBI भेज देते हैं. मैं कहता हूं कि वह लोग मेरे घर आए हैं और मेरी जांच कर लें. मैं उन्हें भी अपने कागजात दिखा दूंगा. दीपके ने यह भी कहा कि अगर सरकार मेरे खिलाफ ED भेजती है, तो प्रधानमंत्री मोदी अपनी डिग्री भी सार्वजनिक कर दें

नए शिक्षा मंत्री पर भी जताई आपत्ति

सीजेपी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. दीपके ने कहा कि उनकी पहली मांग तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग थी और उसको सरकार ने स्वीकार भी कर लिया है. इसके अलावा उनकी जगह प्रह्लाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री बनाने पर सीजेपी आपत्ति जाहिर करती है. दीपके ने आरोप लगाया कि प्रह्लाद जोशी बिलकिस बानो मामले के दोषियों के सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए थे. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी देना उचित नहीं है. स्कूल जाने वाली लड़कियों तक इससे क्या संदेश जाएगा.

अभिजीत दीपके की भूख हड़ताल में हंगामा, महिला ने फेंकी स्याही; VIDEO आया सामने

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?