Home Top News बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर की प्रचंड जीत, बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार को 18953 वोटों से हराया

बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर की प्रचंड जीत, बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार को 18953 वोटों से हराया

by Sachin Kumar 3 August 2026, 5:47 PM IST (Updated 3 August 2026, 6:41 PM IST)
3 August 2026, 5:47 PM IST (Updated 3 August 2026, 6:41 PM IST)
Prashant Kishor landslide victory Bankipur seat

Bankipur By-Election: बिहार की सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शानदार जीत दर्ज की है. उन्होंने अपने सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार को 18953 के मतों से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही जनसुराज पार्टी का खाता खुल गया है. पीके के लिए ये जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि यह सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्य सभा पहुंचने के बाद खाली हुई थी. बांकीपुर सीट पर नितिन नवीन ने पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की थी. अब उसे प्रशांत किशोर के सामने मुंह की खानी पड़ी है.

मांजलपुर में फिर चला BJP का जादू, सतीश पटेल की ऐतिहासिक जीत ने बदल दिए सियासी समीकरण

ये चुनाव विधायक बनाने के लिए नहीं था : PK

बांकीपुर उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि हमें जिन लोगों ने वोट दिया और जिन्होंने नहीं दिया वह हमारे बांकीपुर के सामान्य नागरिक हैं. उन लोगों के लिए हमारी तरफ जो भी बन पड़ेगा वह किया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि यह चुनाव सिर्फ विधायक बनाने के लिए नहीं था, बल्कि यह चुनाव बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व को कड़ा मैसेज देने के लिए था. लोगों ने यह झटका इसलिए दिया है, ताकि सरकार आम लोगों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान दें. साथ ही बिहार में किसी अच्छे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाइए न की किसी दागदार व्यक्ति को सर्वोच्च पद पर बैठा दीजिए.

सीएम सम्राट ने दी बधाई

प्रशांत किशोर की प्रचंड जीत के बाद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बधाई दी. इसी कड़ी में उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट में लिखा कि लोकतंत्र के महापर्व में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता ने जनसुराज को चुना है. मैं जनता के इस निर्णय का सम्मान करते हुए प्रशांत किशोर को उनकी जीत पर हार्दिक बधाई देता हूं.

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने भी दी शुभकमाएं

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पीके को बधाई दी है. उन्होंने भी एक्स पर एक पोस्ट की और लिखा कि भाजपा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट ही हार गई. बांकीपुर से प्रशांत किशोर बड़े मार्जिन से जीत गए हैं. उनको बहुत-बहुत बधाई. भाजपा की जमीन पूरी तरह से खिसक चुकी है. चंदा चोरी, पेपर लीक, E20… मोदी सरकार के प्रति लोगों में गहरा असंतोष है. अहंकार टूटता जा रहा है. देश की जनता ने बदलाव का संकेत दे दिया है.

बांकीपुर में दिखेगा बड़ा बदलाव

उप-चुनाव में जीत दर्ज करने से पहले जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि इस जीत के बाद हमारी सबसे पहली प्राथमिकता बांकीपुर के लोगों के आशीर्वाद और भरोसे का सम्मान करना है. हम बांकीपुर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर काम करेंगे और वहां पर अगले दो-तीन महीने में हमारे द्वारा किए गए काम भी दिखने लगेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि हमारे विधायक बनने से बांकीपुर, बेंग्लुरु नहीं बन जाएंगा लेकिन आपको अगले दो-तीन महीनों में यहां पर कुछ सुधार जरूर दिखेंगे.

बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, तीन राज्यों की 3 सीटों पर गिनती जारी

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?