Commercial LPG Price: जुलाई की शुरुआत कारोबारियों के लिए खुशखबरी लेकर आई है. दरअसल, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है. इससे होटल, रेस्टोरेंट और फूड बिजनेस की लागत घटेगी. हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम फिलहाल जस के तस बने हुए हैं. जुलाई के पहले दिन होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, बेकरी और कैटरिंग बिजनेस से जुड़े लोगों को बड़ी राहत मिली है. ऑय मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती कर दी है. नई कीमतें 1 जुलाई से लागू हो गई हैं. हालांकि, घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी आम परिवारों को फिलहाल राहत नहीं मिली है.
ये हैं नए दाम
नई दरों के मुताबिक, अब दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 2,930 रुपये में मिलेगा. इससे पहले इसकी कीमत 3,113.50 रुपये थी. पिछले महीने ये सिलेंडर अपने अब तक के सबसे हाई लेवल पर पहुंच गया थ. अब लंबे टाइम बाद कीमतों में कमी आने से कैटरिंग बिजनेस वालों ने राहत की सांस ली है. ये साल 2026 में पहली बार है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ है. पिछले कई महीनों से इसकी कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी. इसकी सबसे बड़ी वजह मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव और एनर्जी मार्किट में आई प्रोब्लम रही. कच्चे तेल और एलपीजी की इंटरनेशनल कीमतें बढ़ने से भारत में भी कमर्शियल गैस महंगी होती चली गई थी.
इंटरनेशनल कीमत
दरअसल, तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों का रिव्यू करती हैं. ये फैसला पिछले महीने के एवरेज इंटरनेशनल प्राइस और इम्पोर्ट लागत को ध्यान में रखकर लिया जाता है. इस बार ग्लोबल मार्केट में प्रेशर कुछ कम होने के बाद कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटाने का फैसला किया है. इस कटौती का सबसे ज्यादा फायदा उन बिजनेस को मिलेगा जो हर महीने कई गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं. होटल, रेस्टोरेंट, स्ट्रीट फूड स्टॉल, क्लाउड किचन, बेकरी और कैटरिंग कंपनियों के लिए गैस सबसे बड़ा खर्च होती है. अब गैस सस्ती होने से उनकी लागत कम होगी. माना जा रहा है कि आने वाले टाइम में इसका फायदा ग्राहकों को भी मिल सकता है, क्योंकि कई फूड बिजनेस अपनी लागत घटने पर खाने-पीने की कीमतों को कम कर सकते हैं.
डोमेस्टिक कंज्यूमर
हालांकि, डोमेस्टिक कंज्यूमर्स के लिए फिलहाल कोई राहत नहीं है. 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 942 रुपये पर ही बनी हुई है. इसकी कीमत में आखिरी बार 7 जून को 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. इस बार भी तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया. वैसे, घरेलू एलपीजी की कीमतें सिर्फ इंटरनेशनल मार्केट पर ही डिपेंड नहीं करतीं, बल्कि इनमें सरकार की पॉलिसी और सब्सिडी से जुड़े फैसलों का भी असर होता है. यही वजह है कि कई बार कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर की कीमतों में अलग-अलग बदलाव देखने को मिलते हैं.
तेल की कीमत
इसी बीच इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में नरमी आने के बाद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कुछ राहत देखने को मिली है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अगर एनर्जी मार्केट आगे भी स्टेबल रहती है, तो आने वाले महीनों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी राहत मिल सकती है. फिलहाल जुलाई की शुरुआत होटल और फूड बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए राहत लेकर आई है. वहीं, करोड़ों घरेलू उपभोक्ताओं को अपनी रसोई के गैस बिल में कमी देखने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा.
News Source: PTI
Petrol-Diesel हुआ सस्ता, आम लोगों को बड़ी राहत! फ्यूल कीमतों में लंबे इंतजार के बाद आई गिरावट
