Home Latest News & Updates वंदे मातरम् विवाद : सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज; राष्ट्रीय गीत के अपमान का लगा आरोप

वंदे मातरम् विवाद : सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज; राष्ट्रीय गीत के अपमान का लगा आरोप

by Sachin Kumar 17 August 2026, 10:37 AM IST
17 August 2026, 10:37 AM IST
Complaint filed against Sonia Gandhi

Vande Mataram Controversy: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर वंदे मातरम् के अपमान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. विवाद बढ़ने के बाद कर्नाटक के मंगलुरु स्थित उर्वा पुलिस स्टेशन में बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. यह मामला उस वक्त विवादों में आया, जब कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन के दौरान कथित तौर पर जानबूझकर व्यवधान डालने के आरोप लगे. अब BJP नेताओं ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है.

कांग्रेस हमेशा राष्ट्रीय गीत के विरोध में रही

बीजेपी नेता विकास पुत्तूर ने कहा कि पूरे भारत ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस पार्टी की हरकत को देखा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही वंदे मातरम् के विरोध में रही है. विकास ने आगे कहा कि राष्ट्रगीत गीत के गायन के दौरान हम सबने देखा कि वह किस तरह से बाधा डाल रही थीं. साथ ही वह अपने कार्यकर्ताओं को वंदे मातरम् तक रोकने के लिए कह रही थीं.

FIR को लेकर क्या बोले BJP नेता?

विकास पुत्तूर ने कहा कि वंदे मातरम् का अपमान करना कानूनी दायरे में आता है. आज राष्ट्रीय गीत ‘जन गण मन’ के बराबर है. वह चाहे कोई भी व्यक्ति हो, अगर वह राष्ट्रीय गीत का अपमान करता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई होगी. उन्होंने आगे कहा कि यही वजह है कि मैंने सोनिया गांधी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.

‘पत्थर जैसी चुप्पी…’ गाजा नरसंहार को लेकर सोनिया गांधी ने की सरकार की आलोचना; कही ये बात

हाई कोर्ट तक जाने की कही बात

बीजेपी नेता ने कहा कि अगर इस मामले में राज्य सरकार और पुलिस काम नहीं करती है तो मैं कर्नाटक हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाऊंगा. उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रीय गीत या राष्ट्रगान का अपमान होता है तो कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए. साथ ही विकास ने पुलिस से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि इस मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए. वहीं, शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस की तरफ से जांच और कार्रवाई का इंतजार है.

क्या था पूरा मामला?

आपको बताते चलें कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण के दौरान’वंदे मातरम्’ गाया जा रहा था. आरोप है कि इस दौरान मंच पर उपस्थिति कांग्रेस के दिग्गज नेता आपस में बातचीत करने लगे और राष्ट्रगीत के पूर्ण रूप से गाए जाने पर असहज से दिख रहे थे. वहीं, इस पल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारी विवाद हो गया. बीजेपी ने इसे वंदे मातरम् का अपमान बताया.

‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! बंकिम चंद्र के वशंज ने की सोनिया गांधी से माफी की मांग; कही ये बात

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?