INDIA Bloc Meeting: INDIA गठबंधन के बड़े नेता आज नई दिल्ली में बैठक करने वाले हैं. वे SIR प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर आंदोलन की योजना को अंतिम रूप देंगे और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए रणनीति बनाएंगे. सूत्रों के मुताबिक ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए लोकसभा और राज्यसभा में प्रस्ताव लाने के लिए ड्राफ्ट नोटिस तैयार है और बैठक में मंजूरी के लिए उस पर चर्चा की जाएगी. कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में नेताओं का आना शुरू हो चुका है. सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंच चुके हैं.
#WATCH | दिल्ली | कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे INDIA ब्लॉक की बैठक के लिए कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब पहुंचे। pic.twitter.com/rrcBp7S3fZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 30, 2026
ये पार्टियां नहीं होंगी शामिल
एक तरफ विपक्षी पार्टियां अपनी एकता दिखा रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ क्षेत्रीय पार्टियों ने इस बैठक से दूरी बना ली है. दो प्रमुख पार्टियों ने गठबंधन से दूरी बना ली है. गठबंधन में पहले 23 पार्टियां शामिल थीं, लेकिन आज की बैठक में सिर्फ 21 पार्टियां ही हिस्सा लेंगी. DMK और आम आदमी पार्टी ने कहा है कि उनका INDIA ब्लॉक से कोई लेना-देना नहीं है. इसलिए इन दोनों पार्टियों के नेता बैठक में शामिल नहीं होंगे.
आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि चूंकि AAP ‘इंडिया’ गठबंधन का हिस्सा नहीं है, इसलिए बैठक में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता. ज्ञानेश कुमार से जुड़ा मुद्दा राष्ट्रीय महत्व का है. खुद चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ काम करने वाले लोग ही शिकायतें कर रहे हैं. CJP 2 अक्टूबर को एक विरोध प्रदर्शन आयोजित कर रहा है और मेरा मानना है कि सभी राजनीतिक दलों को इसका समर्थन करना चाहिए.
अखिलेश-उद्धव भी नहीं पहुंचे दिल्ली
वहीं अखिलेश यादव खुद भी बैठक में मौजूद नहीं रहेंगे. उनकी जगह पार्टी के दो सांसद हरिंदर मलिक और मोहिबुल्लाह नदवी उनकी ओर से बैठक में शामिल होंगे. उद्धव ठाकरे इस बैठक में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं होंगे. इसके बजाय वे ऑनलाइन मीटिंग में हिस्सा लेंगे.
SIR का पूरा विवाद
यह बैठक एक मीडिया रिपोर्ट के सामने आने के कुछ दिनों बाद हो रही है जिसमें कहा गया था कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में SIR से जुड़े फैसलों और आदेशों पर कम से कम 14 बार आधिकारिक तौर पर आपत्ति जताई थी. उनका कहना था कि ये फैसले और आदेश उनकी जानकारी या सिफारिश के बिना जारी किए गए थे. इसके बाद से ही विपक्षी पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और अब आगे की प्लानिंग की लिए बैठक आयोजित की गई है.
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश में प्रदर्शन तेज! पटना में लेफ्ट ने दिखाई ताकत; पुलिस से हुई झड़पॉ
News Source: ANI
