Home Top News ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश में प्रदर्शन तेज! पटना में लेफ्ट ने दिखाई ताकत; पुलिस से हुई झड़प

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश में प्रदर्शन तेज! पटना में लेफ्ट ने दिखाई ताकत; पुलिस से हुई झड़प

by Sachin Kumar 28 September 2026, 2:20 PM IST (Updated 28 September 2026, 2:26 PM IST)
28 September 2026, 2:20 PM IST (Updated 28 September 2026, 2:26 PM IST)
Protests against Gyanesh Kumar country

Gyanesh Kumar: एसआईआर को लेकर जारी विवाद के बीच देशभर में विभिन्न राजनीतिक दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. प्रदर्शनकारी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द पद से इस्तीफा देने की मांग की. इसी कड़ी में पटना में वामपंथी दलों ने भी जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान लेफ्ट कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़ दिए और जेपी गोलंबर पर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने बेरोजगारी, महंगाई और अतिक्रमण के नाम पर गरीबों के घर तोड़े जाने के मुद्दे भी उठाए. वहीं, पुलिस की कड़ी घेराबंदी के बावजूद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच तनाव की स्थिति बनी रही.

पूरे देश में भ्रष्ट चुनाव हो रहे

वहीं, कांग्रेस ने भी देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया. यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हमारा विरोध प्रदर्शन पूरे देश में हो रहा है. उत्तर प्रदेश के हर कोने में लोग निश्चित रूप से इस बात से जागरूक हो गए हैं कि ऐसे भ्रष्ट लोग चुनाव करवा रहे हैं. 30 सितंबर को होने वाली INDIA ब्लॉक की बैठक के बारे जानकारी साझा करते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि इससे पहले भी कई बैठकों में शामिल हो चुके हैं. मेरा मानना है कि SP के प्रतिनिधि आते रहे हैं, लेकिन इस बार देखना है कि वह किसे भेजते हैं.

CEC ने देश को धोखा दिया : कांग्रेस

इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि यह विरोध पूरे देश में चल रहा है. CEC ने देश को धोखा दिया है. चुनाव के जनादेश को चुराया जा रहा है. SIR पूरी तरह से गैर-कानूनी है. फॉर्म 6 में बदलाव के लिए इसे संसद में लाया जाना चाहिए था. लेकिन ऐसा नहीं किया गया. इसलिए SIR गैर-कानूनी हो जाता है. अगर SIR गैर-कानूनी है, तो सभी नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया भी गैर-कानूनी है. पूरे देश में गुस्सा है. हर कोई विरोध करना चाहता है. देश को बचाने के लिए ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त किया जाना चाहिए.

कांग्रेस पर चिराग पासवान ने साधा निशाना

दूसरी केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हमें भी निश्चित रूप से चिंताएं थीं और मैंने हमेशा जनता की चिंताओं को प्राथमिकता दी है. कल चुनाव आयोग ने जिस तरह से जवाब दिया और हमारे उठाए गए हर मुद्दे पर बिंदुवार बात की, उससे मैं संतुष्ट हूं. हालांकि, विपक्ष बार-बार भ्रम फैलाता है. वे निश्चित रूप से उन राज्यों पर ध्यान देते हैं जहां NDA या BJP की सरकारें बनी हैं, लेकिन वे उन राज्यों को नहीं देखते जहां उनकी अपनी सरकारें सत्ता में हैं.

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, जानें कितनी ताकतवर है CEC की कुर्सी और क्या है हटाने की प्रक्रिया

उन्होंने यह भी कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि केरल में आपकी सरकार कैसे सत्ता में आई? हिमाचल प्रदेश में आपकी सरकार कैसे काम कर रही है? ऐसा नहीं हो सकता कि एक जगह प्रक्रिया को गलत और दूसरी जगह सही माना जाए. जब ​​ऐसी चुनिंदा आलोचना की बात आती है, तो अगर आप सवाल उठाना चाहते हैं, तो सही तरीके से उठाएं. साथ ही लोग यह पूछें कि प्रियंका गांधी कैसे जीतीं. अगर SIR का मुद्दा इतना बड़ा था, तो ये लोग वहां चुनाव कैसे जीत पाए? जहां विपक्ष जीतता है, वहां वे चुप रहते हैं.

2 अक्टूबर से देशव्यापी विरोध प्रदर्शन

इसके अलावा CEC विवाद पर CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि 48 घंटों तक मामला ज्ञानेश कुमार के पाले में था. अब यह CJP के पाले में है. हम 2 अक्टूबर से देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे और जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक पीछे नहीं हटेंगे. जब CJP कोई मुद्दा उठाता है, तो उसे जीत तक पहुंचाता है. ज्ञानेश कुमार ने देश के 13 करोड़ लोगों के साथ धोखा किया है. असम में विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं इसलिए फिर से तय की गईं ताकि हिमंत बिस्वा सरमा यहां चुनाव जीत सकें.

SIR को लेकर घमासान, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर देशभर में प्रदर्शन; पुलिस से झड़प

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?