Home राष्ट्रीय भारतीय नौसेना का जहाज INS Tushil रूस से भारत के लिए हुआ रवाना, बढ़ाएगा नौसेना की ताकत

भारतीय नौसेना का जहाज INS Tushil रूस से भारत के लिए हुआ रवाना, बढ़ाएगा नौसेना की ताकत

by Live Times 20 December 2024, 12:14 PM IST (Updated 20 December 2024, 12:15 PM IST)
20 December 2024, 12:14 PM IST (Updated 20 December 2024, 12:15 PM IST)
INS Tushil: भारतीय नौसेना का लड़ाकू जहाज 'INS Tushil' रूस से भारत की ओर अपनी पहली यात्रा पर निकल चुका है. यात्रा के दौरान वह अपने मित्र देशों के बंदरगाहों पर भी रुकेगा.

INS Tushil: भारतीय नौसेना का लड़ाकू जहाज ‘INS Tushil’ रूस से भारत की ओर अपनी पहली यात्रा पर निकल चुका है. यात्रा के दौरान वह अपने मित्र देशों के बंदरगाहों पर भी रुकेगा.

INS Tushil: भारतीय नौसेना का लड़ाकू जहाज ‘INS Tushil’ रूस के कलिनिनग्राद से भारत के लिए रवाना हो गया है. इस लड़ाकू जहाज को 9 दिसंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कलिनिनग्राद में भारतीय नौसेना में शामिल किया था. इस लड़ाकू जहाज की लंबाई 125 मीटर और वजन 3900 टन है.

नौसेना की क्षमता बढ़ाएगी ‘INS Tushil’

इस लड़ाकू जहाज से हिंद महासागर में भारतीय नौसेना की क्षमता बढ़ेगी. हिंद महासागर में पिछले कुछ सालों के दौरान चीन की PLA नौसेना की सक्रियता बढ़ी है. भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि ‘INS Tushil’ रूस के कलिनिनग्राद से भारत के लिए रवाना हो गया है. यह इसकी पहली तैनाती की शुरुआत है. ये लड़ाकू जहाज बाल्टिक सागर, उत्तरी सागर, अटलांटिक महासागर और आखिर में हिंद महासागर से होकर गुजरेगा और रास्ते में कई मित्र देशों के बंदरगाहों पर रुकेगा.

‘INS Tushil’ की क्या है ताकत?

‘INS Tushil’ का समंदर में डिस्प्लेसमेंट 3850 टन है. बता दें कि इसकी लंबाई 409.5 फीट है, बीम 49.10 फीट और ड्रॉट 13.9 फीट है. समंदर में इसकी रफ्तार अधिकतम 59 km/hr होगी. अगर रफ्तार को 26 km/hr किया जाए तो ये 4850 km की रेंज कवर कर सकता है.

यह भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए टेंट सिटी की सुविधा, जोरों पर चल रही हैं तैयारियां

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?