JP Nadda: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में एंजियोप्लास्टी की गई. उनकी हालत स्थिर है. बेचैनी महसूस होने के बाद नड्डा को 13 अगस्त को AIIMS में भर्ती कराया गया था. उसी शाम उनकी कई जांचें की गईं, जिसमें कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल थी. AIIMS के एक बयान के अनुसार, नड्डा की हालत स्थिर है और वह कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों की निगरानी में हैं.
AIIMS ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री की एंजियोप्लास्टी हुई है. इस तरह के इलाज में हार्ट की तंग या बंद नसों को चौड़ा किया जाता है. इसमें एक पतली ट्यूब का उपयोग किया जाता है और इसके जरिए हार्ट में स्टेंट डालकर नसों के ब्लोकेज को खत्म किया जाता है.
ऐसा क्या बोले जेपी नड्डा कि तुरंत खरगे से मांगनी पड़ी माफी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सबसे पहली हुई थी एंजियोग्राफी
पिछले दिनों जेपी नड्डा की दिल्ली एम्स में एंजियोग्राफी की गई थी. इस टेस्ट को मुख्य रूप से हार्ट में हुई किसी ब्लॉकेज नसों के बारे में पता लगाया जाता है. इसमें देखा जाता है कि हार्ट किस नस में कितना प्रतिशत ब्लॉकेज है. इस टेस्ट में यह भी देखा जाता है कि क्या स्टेंट डालने की जरूरत है या फिर दवाई से भी सुधार हो सकता है.
लगातार हो रहा है सेहत में सुधार
AIIMS के मीडिया सेल की प्रभारी प्रोफेसर रीमा दादा ने बताया कि जेपी नड्डा की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है. एंजियोप्लास्टी एक सामान्य प्रोसेस है. ये प्रक्रिया हार्ट की धमनियों में रुकावट को दूर करने के लिए की जाती है. हालांकि, इस प्रक्रिया के बाद पेसेंट को कुछ दिनों तक निगरानी में रखा जाता है और सब कुछ सही होने के बाद उसे छुट्टी दे दी जाती है.
राहुल गांधी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
राहुल गांधी ने जेपी नड्डा के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है. उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि मुझे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के बीमार पड़ने और एम्स में भर्ती होने की खबर मिली है. मैं उनके सफल इलाज और जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.
भूख हड़ताल के 24वें दिन सरकार ने की बातचीत की पहल, वांगचुक से मिले जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
News Source: PTI
