Home लाइफस्टाइल मम्मी की पुरानी साड़ी को फेंकिए मत! ऐसे बनवाएं ट्रेंडी Co-ord Set और पाएं नया फैशन लुक

मम्मी की पुरानी साड़ी को फेंकिए मत! ऐसे बनवाएं ट्रेंडी Co-ord Set और पाएं नया फैशन लुक

by Preeti Pal 18 August 2026, 1:09 PM IST
18 August 2026, 1:09 PM IST
मम्मी की पुरानी साड़ी को फेंकिए मत! ऐसे बनवाएं ट्रेंडी Co-ord Set और पाएं नया फैशन लुक

Co-ord Set from Old Saree: अलमारी में ऐसी साड़ियां जरूर होंगी जिन्हें पहनने का मन तो करता है, लेकिन वही पुराना डिजाइन देखकर हाथ रुक जाता है. खासकर बनारसी, सिल्क या कॉटन की साड़ियां. इनका कपड़ा शानदार होता है, लेकिन फैशन थोड़ा आउटडेटेड लगने लगता है. अब ऐसी साड़ियों को अलमारी में पड़े रहने देने की जरूरत नहीं है. थोड़ी सी क्रिएटिविटी और अच्छे टेलर की मदद से इन्हें बिल्कुल नए और ट्रेंडी आउटफिट में बदला जा सकता है. इसके लिए सबसे मजेदार आइडिया है पुरानी साड़ी से को ऑर्ड सेट बनवाना. आजकल को ऑर्ड सेट का फैशन काफी ज्यादा ट्रेंड में है. एक जैसे फैब्रिक का टॉप और बॉटम आपको स्टाइलिश भी दिखाता है और पूरे लुक को काफी एलिगेंट भी बनाता है.

रॉयल को ऑर्ड सेट

अगर आपके पास पुरानी बनारसी साड़ी है, तो उसे संभालकर रखिए. इसका खूबसूरत बॉर्डर और डिजाइन को ऑर्ड सेट को बहुत रॉयल लुक दे सकता है. आप इससे शॉर्ट या क्रॉप टॉप के साथ वाइड लेग पैंट बनवा सकती हैं. चाहें तो बॉर्डर का इस्तेमाल पैंट की हेमलाइन या टॉप की स्लीव पर कर सकती हैं. इस तरह का आउटफिट शादी, फैमिली फंक्शन या किसी फेस्टिव पार्टी के लिए एकदम शानदार रहेगा. आप इसके साथ हल्की जूलरी और हील्स पहनकर अपना लुक स्टाइल कर सकती हैं.

कंफर्टेबल सेट

कॉटन की पुरानी साड़ी को नया लुक देने का सबसे अच्छा तरीका है उससे सिंपल लेकिन स्टाइलिश को ऑर्ड सेट सिलवाया जाए. गर्मियों के मौसम के लिए ये ऑप्शन एकदम बढ़िया है. कॉटन साड़ी से आप कंफर्टेबल शर्ट और पैंट या स्कर्ट वाला सेट भी बनवा सकती हैं. ऑफिस, लंच डेट, दोस्तों के साथ आउटिंग या कैजुअल डे आउट, यानी हर जगह आप इस तरह का लुक आसानी से कैरी कर सकती हैं.

Floral Skirt का छाया ट्रेंड, अब फूलों वाली स्कर्ट बनेगी आपके लुक की सबसे बड़ी स्टार

इंडो वेस्टर्न लुक

अगर आपको थोड़ा हटकर आउटफिट पहनना पसंद है तो पुरानी साड़ी से इंडो वेस्टर्न आउटफिट भी बनवाया जा सकता है. टॉप को मॉडर्न कट में और नीचे पलाजो या स्ट्रेट पैंट रख सकती हैं. साड़ी के खूबसूरत हिस्से से एक लॉन्ग श्रग या केप भी तैयार कराया जा सकता है.

स्टाइल भी, यादें भी

पुरानी साड़ी को नए कपड़े में बदलने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि आपको पूरा आउटफिट खरीदने पर ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे. साथ ही अगर साड़ी मां, दादी या नानी की हो, तो उससे बना नया आउटफिट आपकी यादों से भी जुड़ा रहेगा. इसलिए अगली बार अलमारी साफ करते हुए पुरानी साड़ी को अलग रखने से पहले एक बार जरूर सोचिए. हो सकता है वही पुरानी साड़ी आपके अगले स्टाइलिश लुक का सबसे खूबसूरत हिस्सा बन जाए.

फ्रंट हैंड पर झटपट लगाएं ये 8 सिंपल Mehndi Design, हाथों की खूबसूरती देखकर सब पूछेंगे कहां से लगवाई

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?