Home राष्ट्रीय किसान संगठनों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच बैठक आज

किसान संगठनों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच बैठक आज

by Rashmi Rani 18 February 2024, 11:29 AM IST (Updated 9 October 2025, 3:37 PM IST)
18 February 2024, 11:29 AM IST (Updated 9 October 2025, 3:37 PM IST)
किसानों के दिल्ली कूच से पहले पंजाब हरियाणा बॉर्डर सील, किसानों के मार्च को लेकर पुलिस का एक्शन

18 Feb 2024

बैठक के बाद आ सकती है अच्छी खबर

एक बार फिर आज किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच चौथे दौर की बात होगी। दरअसल, एमएसपी को कानूनी गारंटी देने के लिए और अन्य मांगों को लेकर आज बैठक होगी। ये बैठक ऐसे समय होनी है। जब हजारों किसान मांगों को लेकर पंजाब और हरियाणा की सीमा पर डटे हुए हैं।

‘बैठक के बाद आ सकती है अच्छी खबर’

किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने उम्मीद जताई है कि रविवार की बैठक के बाद किसानों को अच्छी खबर मिल सकती है। उन्होंने कहा कि अब गेंद सरकार के पाले में है। पूरा देश शक्तिशाली पीएम की तरफ देख रहा है, कि वो बड़ा फैसला लेंगे।

गुरूवार को बैठक रही बेनतीजा

किसान नेताओं और 3 केंद्रीय मंत्रियों के बीच गुरूवार रात करीब 8:45 बजे बैठक शुरू हुई। 5 घंटे तक चली बैठक में कोई सहमति नहीं बनी। इससे पहले 8 और 12 फरवरी को बैठक हुई थी जो बेनतीजा रही थी।

किसानों की मांगे

एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी के साथ किसान कृषकों के कल्याण के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, किसानों और खेत मजदूरों के लिए पेंशन और कर्ज माफी, लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए “न्याय”, भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 को बहाल करने और पिछले आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा देने की भी मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?