Jamui News: बिहार के जमुई जिले में कई युवकों द्वारा एक लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, अब इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की भी एंट्री हो गई है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक युवती और उसके पुरुष साथी के साथ कथित तौर पर सार्वजनिक रूप से छेड़छाड़, मारपीट, गलत तरीके से रोकने और उत्पीड़न की घटना का स्वत: संज्ञान लिया है. NCW की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखकर मामले में तत्काल FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं.
अभद्र व्यवहार के अलावा मारपीट भी की गई
NCW की अध्यक्ष ने कहा कि वीडियो फुटेज के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान करके उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए. साथ ही एक तय समय पर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए. आयोग ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स एवं प्रसारित वीडियो के मुताबिक, कुछ लोगों ने रात में दोनों को घेरकर युवती को पकड़ने, खींचने एवं उसके साथ अभद्र व्यवहार किया. साथ ही उसके साथ मारपीट भी की गई.
IIT बॉम्बे में सनसनी : ChatGPT से नकल पकड़े जाने के बाद छात्र ने लगाया मौत को गले, फंसे प्रोफेसर
पीड़ित को सुरक्षा देने का दिया निर्देश
इसके अलावा आयोग ने पीड़ितों को सुरक्षा, कानूनी सहायता एवं मनोवैज्ञानिक परामर्श उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. साथ ही NCW ने सोशल मीडिया पर प्रसारित आपत्तिजनक वीडियो को भी आगे शेयरिंग करने पर रोक लगाने के लिए कहा है. आयोग का मानना है कि वीडियो शेयर करने की वजह से महिला की गरिमा, सुरक्षा और निजता से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार्य नहीं है.
जानें क्या है पूरा मामला?
पीड़िता 10वीं क्लास की स्टूडेंट है. लड़का और लड़की दोनों नाबालिग बताए जा रहे हैं. 19 तारीख को दोनों कोचिंग के बाद स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गए थे. लौटते समय कुछ युवकों ने उन्हें सड़क पर रोक लिया और अभद्र व्यवहार करने लगे. वहीं, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया. हालांकि, लड़का और लड़की बचने का प्रयास करते हैं लेकिन इसी बीच कुछ अज्ञात लड़कों ने, लड़की के साथ बैड टच भी किया.
घरेलू कलह ने उजाड़ा परिवार! पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, फिर खुद भी की आत्महत्या
