Rohini Jail Murder: दिल्ली की रोहिणी जेल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जेल के वार्ड नंबर-3 में एक विचाराधीन कैदी की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान प्रमोद के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, जेल के अंदर तंबाकू बेचने को लेकर विवाद शुरू हुआ था. आरोप है कि विवाद के कुछ देर बाद ही प्रमोद पर अचानक हमला कर दिया गया, जिसमें उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है.
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस न शव को कब्जे लेकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अब पुलिस और जेल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है. फिलहाल यह जांच का विषय है कि इस हत्या के पीछे का क्या कारण है. इस दौरान हमला कैसा किया गया और इसमें कितने कैदी शामिल थे. दूसरी ओर पुलिस जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और वार्ड में मौजूद कैदियों से पूछताछ करने के बाद घटना की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है.
बुजुर्ग महिला ने बेटे और पोते को लगाई आग, खुद पेड़ से लटकी, मेरठ में पेंशन की लालच ने उजाड़ा परिवार
मुकेश गैंग से जुड़ कैदियों पर लगा आरोप
बताया जा रहा है कि प्रमोद पर जेल के अंदर तंबाकू बेचने का आरोप/जानकारी सामने आई है. वहीं, इस घटना के बाद भोला और मुकेश गैंग से जुड़े कैदियों पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है. पुलिस अब इन कैदियों की भूमिका को लेकर भी जांच कर रही है. पुलिस की जांच के बाद ही हत्या की पूरी वजह और आरोपियों की स्पष्ट भूमिका सामने आएगी.
धारदार हथियार से किया गया था हमला
इसके अलावा पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला है कि प्रमोद अपनी बैरक की ओर लौट रहा था. इसी दौरान दो साथी कैदियों ने कथित दौर पर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में उसकी गर्दन पर गंभीर चोटें आई हैं. घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद जेल के अंदर हड़कंप मच गया.
‘मुझे पापा कहो’ से शुरू हुई बहस, फिर दिल्ली में खूनी खेल! 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या
