Home राष्ट्रीय राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा” का NRI ने किया समर्थन

राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा” का NRI ने किया समर्थन

by Farha Siddiqui
0 comment
राहुल की भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा का NRI ने किया समर्थन

20 February 2024

राहुल गांधी से मिले प्रवासी भारतीय

प्रवासी भारतीयों का एक प्रतिनिधिमंडल आज फुरसतगंज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिला। उन्होंने राहुल की भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा का समर्थन किया। कांग्रेस पार्टी के फ्रंटल संगठन इंडियन ओवरसीज कांग्रेस की अगुवाई में प्रवासी भारतीयो का प्रतिनिधिमंडल राहुल से मिलने पहुंचा।

राहुल से मुलाकात के बाद इंडियन ओवरसीज कांग्रेस उप्र इकाई के चेयरमैन कैप्‍टन बंशीधर मिश्र ने इसकी जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि ‘विदेशों में प्रवास करने वाले भारतीयों ने अन्याय के खिलाफ राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा का समर्थन किया है।

मिश्र के मुताबिक इस प्रतिनिधिमंडल में ओवरसीज कांग्रेस के राष्‍ट्रीय सचिव वीरेन्द्र वशिष्ठ और सुश्री आरती कृष्‍ण, तेलंगाना की पूर्व सांसद मधुयाक्षी गौड़, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस अमेरिका के अध्यक्ष मोहिंदर सिंह गिलजियां, ओमान इकाई के अध्यक्ष रत्ना कुमार, शुभलता श्रेष्ठ (जर्मनी), गुरमिंदर रंधावा व नवजोत पनांग (ब्रिटेन), युसूफ खान (तुर्किये), आनंद नन्‍दा कुमार (सिंगापुर), सैयद अली सैफी (सऊदी अरब), विद्यानंद कदम (कनाडा), महफूज आलम (संयुक्त अरब अमीरात) जैसे लोग शामिल थे।

आपको बता दें कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तहत कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल सोमवार को अपने पुराने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे थे जहा उन्होंने फुर्सतगंज में रात्रि विश्राम किया था।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?