Home Top News PM मोदी का BJP नेताओं ने ऐसे मनाया 76वां जन्मदिन; वीडियो आए सामने; देखकर हो जाएंगे गदगद

PM मोदी का BJP नेताओं ने ऐसे मनाया 76वां जन्मदिन; वीडियो आए सामने; देखकर हो जाएंगे गदगद

by Sachin Kumar 17 September 2026, 9:00 PM IST (Updated 17 September 2026, 9:02 PM IST)
17 September 2026, 9:00 PM IST (Updated 17 September 2026, 9:02 PM IST)
PM Modi Birthday

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन गुरुवार को देशभर में अलग-अलग कार्यक्रमों और सेवा अभियानों के साथ मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की. इस खास पहल के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. दीपों की रोशनी से देश के अलग-अलग हिस्से जगमगा उठे हैं. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था. उनके 76वें जन्मदिन के मौके पर देशभर में सेवा और जनकल्याण से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

दिल्ली विधानसभा में जले दीये

इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के दौरान दिल्ली विधानसभा में दीये जलाए गए. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जहां पर दीये जलाकर ‘Long Live Modi Ji’ लिखा है.

जगन्नाथ मंदिर में की महाप्रभु की आरती

इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर अहमदाबाद के ‘श्री जगन्नाथ मंदिर’ में महाप्रभु की आरती की. उन्होंने कांकरिया झील परिसर में भारत माता की आरती भी की और ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया.

देश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चला रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत दीया जलाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज बहुत खुशी का मौका है क्योंकि एक तरफ पीएम मोदी सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ आज उनका जन्मदिन भी है. इस मौके पर हम महाराष्ट्र के साथ-साथ पूरे देश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चला रहे हैं. इस अभियान के तहत लाभार्थियों ने ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया और मोदी जी को अपना आशीर्वाद दिया. आज मैं अपने चुनाव क्षेत्र नागपुर आया हूं, जहां 500 लाभार्थियों ने दीये जलाए और मोदी जी को आशीर्वाद दिया. हर इलाके और अलग-अलग जगहों पर इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

नारा लोकेश ने जलाया दीप

आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन अपने उंडावल्ली आवास पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मनाया और उनके लंबे जीवन व निरंतर नेतृत्व के लिए प्रार्थना की.

पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया जा रहा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि आज असम में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया जा रहा है.

नितिन गडकरी ने भी दी जन्मदिन की बधाई

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर आयोजित देशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नागपुर स्थित अपने आवास पर दीया जलाया.

लोगों की जिंदगी में जो बदलाव आया

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि लोगों की जिंदगी में जो बदलाव आया है, वह वाकई काबिले-तारीफ है. PM मोदी ने आम आदमी के मन में छाई निराशा और मायूसी के माहौल को उम्मीद और सकारात्मकता में बदल दिया है. जिनके पास सिर पर छत नहीं थी, जिनके लिए शौचालय बनवाना एक बड़ी चुनौती थी और जिनके लिए इलाज का खर्च उठाना मुश्किल था, उनकी जिंदगी आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी योजनाओं से बदल गई है. उन्होंने आगे कहा कि रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर बनाने के अलावा उन्होंने नागरिकों की सोच भी बदली है और उनमें यह भरोसा जगाया है कि हमारा देश सच में ‘विकसित भारत’ बन सकता है और हम इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ सकते हैं.

Shah Rukh से Ram Charan तक, PM Modi के 76वें जन्मदिन पर इन सितारों ने बरसाया प्यार

आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम माझी

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर के मुक्तेश्वर मंदिर में उपमुख्यमंत्री प्रवति परिदा और मंत्री सुरेश पुजारी के साथ पूजा-अर्चना की और दीया जलाया.

सीएम नायाब ने जलाए मिट्टी के दीपक

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सिंह सैनी ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के दौरान मिट्टी के दीपक जलाए.

सीएम रेखा गुप्ता ने दी पीएम मोदी को बधाई

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर आज कर्तव्य पथ 1.25 लाख ‘आशीर्वाद के दीयों’ की रोशनी से जगमगा उठा, मानो वर्षों से राष्ट्रसेवा को दिशा देने वाला उनका कर्तव्यभाव दिल्ली के स्नेह, सम्मान और शुभाशीष के रूप में प्रकाश बनकर फैल गया हो. हमारी दिल्ली प्रधानमंत्री की राष्ट्रसेवा की यात्रा, उनके संकल्पों और भारत के लिए उनके विजन की निरंतर साक्षी रही है. आज उनके जन्मदिन पर दिल्लीवासियों और देशवासियों के साथ मैंने भी ‘आशीर्वाद का दीया. जलाकर उनकी निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए शुभकामना व्यक्त की.

ग्लोबल लीडर्स से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक, दुनियाभर से मिली प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाइयां

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?