Home मनोरंजन Shah Rukh से Ram Charan तक, PM Modi के 76वें जन्मदिन पर इन सितारों ने बरसाया प्यार

Shah Rukh से Ram Charan तक, PM Modi के 76वें जन्मदिन पर इन सितारों ने बरसाया प्यार

by Preeti Pal 17 September 2026, 7:49 PM IST
17 September 2026, 7:49 PM IST
Shah Rukh से Chiranjeevi तक, PM Modi के 76वें जन्मदिन पर इन सितारों ने बरसाया प्यार

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन गुरुवार को देशभर में अलग-अलग कार्यक्रमों और सेवा अभियानों के साथ मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर राजनीति के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. शाहरुख खान से लेकर साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी तक, कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी को को अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और देश की सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था. इस साल उनके 76वें जन्मदिन के मौके पर देशभर में सेवा से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

शाहरुख ने दी खास शुभकामना

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने पीएम मोदी के लिए अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और संतुष्टि से भरे कई और सालों की कामना की. शाहरुख ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री हमेशा देश को प्रेरित करने वाली सकारात्मक ऊर्जा और मजबूती के साथ आगे बढ़ते रहें.

अक्षय भी नहीं पीछे

किंग खान के अलावा ब़ॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भी पीएम मोदी के जन्मदिन पर चलाए जा रहे सेवा कार्यक्रमों की तारीफ की. उन्होंने लोगों से जरूरतमंदों की मदद करने और किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने की अपील की. अक्षय ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है. इससे ज्यादा खूबसूरत तरीके से जन्मदिन मनाने का शायद कोई दूसरा तरीका हो सकता है.

Mirzapur में ‘शूरवीर’ पर दिल्ली HC सख्त, हिंसा के साथ महाराणा प्रताप का गाना लगाना पड़ा भारी

अजय देवगन ने की तारीफ

किंग और खिलाड़ी के अलावा बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि देश के लिए पीएम मोदी की सेवा ये याद दिलाती है कि असली ‘सेवा’ कैसी होती है. उन्होंने प्रधानमंत्री के देशवासियों के प्रति समर्पण की तारीफ की. अजय ने कहा कि खास तौर पर समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति के लिए उनका काम उन्हें प्रभावित करता है.

साउथ स्टार्स ने भी बरसाया प्यार

राज्य सभा एमपी और सुपरस्टार कमल हासन ने भी पीएम मोदी को अपनी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और मजबूती की कामना करते हुए देश की सेवा के लिए उन्हें आगे भी अवसर मिलने की बात कही. वहीं, मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने प्रधानमंत्री के देश की प्रगति के प्रति लगातार किए जा रहे प्रयासों की सराहना की. वहीं, एक्टर ममूटी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

चिरंजीवी ने भी जताया प्यार

साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी ने पीएम मोदी के दृढ़ संकल्प, अनुशासन और भारत की सेवा के प्रति उनके समर्पण की तारीफ की. उन्होंने कहा कि मजबूत और आत्मनिर्भर भारत का प्रधानमंत्री का विजन और सेवा की भावना लाखों लोगों को प्रेरित करती है. वहीं, उनके बेटे और साउथ सुपरस्टार राम चरण ने भी ‘सेवा संकल्प अभियान’ में शामिल होने का ऐलान किया. उन्होंने आने वाले महीनों में 1,000 महिलाओं को स्किल डेवलपमेंट देने का संकल्प लिया.

कंगना और काजोल ने भी किया विश

बीजेपी एमपी और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री के साथ अपनी तस्वीर शेयर करके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो मैसेज के साथ भी प्रधानमंत्री को विश किया. उन्होंने वीडियो में लोगों से ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाकर पीएम मोदी को शुभकामनाएं देने की अपील की. एक्टर नागार्जुन ने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और देश का नेतृत्व करने के उनके सफर को निस्वार्थ बताया. इसके अलावा जैकी श्रॉफ और काजोल ने भी सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी. वहीं, संजय दत्त ने प्रधानमंत्री के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए उनके नेतृत्व के लिए धन्यवाद दिया. इन सबके अलावा एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने पूरे परिवार की तरफ से प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए उनके लंबे, स्वस्थ, शांतिपूर्ण और समृद्ध जीवन की कामना की.

मनाया जा रहा है सेवा दिवस

पीएम मोदी के जन्मदिन को BJP की तरफ से ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है. इस मौके पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की गई है. इसके तहत महीने भर अलग-अलग सेवा और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसके अलावा ‘आशीर्वाद का दिया’ पहल के तहत देशभर में 500 से ज्यादा प्रमुख स्थानों पर दीप जलाने के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी 7 अक्टूबर को सार्वजनिक जीवन में लगातार 25 साल पूरे करेंगे. उन्होंने 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. फिर साल 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने. ऐसे में उनका 76वां जन्मदिन राजनीतिक सफर के साथ-साथ सेवा और जनभागीदारी के कार्यक्रमों के कारण भी खास बन गया है.

News Source: PTI

60-60 लाख लगाकर तीन महिलाओं ने खेला दांव, बदले में मिले 300 करोड़; अब OTT प्लेटफॉर्म की लगी लाइन

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?