Home Latest News & Updates एक घर, दो कत्ल और दो जगह शव! 65 साल की मां और 22 वर्षीय दिव्यांग बेटी की हत्या से गांव में सनसनी

एक घर, दो कत्ल और दो जगह शव! 65 साल की मां और 22 वर्षीय दिव्यांग बेटी की हत्या से गांव में सनसनी

by Sachin Kumar 17 September 2026, 8:17 PM IST (Updated 17 September 2026, 8:18 PM IST)
17 September 2026, 8:17 PM IST (Updated 17 September 2026, 8:18 PM IST)
UP Ballia Mother-daughter found murdered

Ballia Crime: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में डबल मर्डर की खबर से हड़कंप मच गया. रसड़ा थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद (सराय भारती) गांव में एक ही परिवार की मां-बेटी के शव अलग-अलग जगहों पर मिले. रामचीज की पत्नी मानती देवी (64) का शव उनके घर में मिला, जबकि उनकी 22 वर्षीय दिव्यांग बेटी गौरी का शव घर के पीछे धान के खेत में बरामद हुआ. दोनों महिलाओं की धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

सिर पर भारी चीज से किया वार

पुलिस अधीक्षक (SP) ओमवीर सिंह ने कहा कि ऐसा लगता है कि दोनों महिलाओं की हत्या सिर पर भारी चीज से वार करके की गई थी. उन्होंने ने आगे कहा कि सबूत मिटाने की भी कोशिश की गई थी, क्योंकि घटनास्थल पर खून को धो दिया गया था. SP ने यह भी बताया कि ऐसा लगता है कि घटना घर के अंदर हुई थी और बाद में गौरी का शव 25-30 मीटर दूर खेत में फेंक दिया गया था.

दिल्ली में सिर्फ एक माचिस के लिए मर्डरः ‘ना’ सुनते ही दबंगों ने चाकुओं से हमला कर ली युवक की जान

पति रामचीज से की जा रही है पूछताछ

अब पुलिस ने सभी पहलुओं से गहन जांच के लिए पुलिस टीमें तैनात कर दी हैं और मानती के 70 वर्षीय पति रामचीज गुप्ता से भी पूछताछ की जा रही है. फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं, पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि रामचीज गुप्ता की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. इसके अलावा रामचीज गुप्ता ने बताया कि राम चीज ने किसी से भी दुश्मनी होने से इनकार किया है.

गांव में मातम के साथ दहशत का माहौल

दोनों स्थानों से मिले शवों को लेकर पुलिस अब घटना की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. मां और बेटी की मौत के पीछे क्या वजह रही है और दोनों की हत्या किसने की? फिलहाल, पुलिस परिजनों के अलावा स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है. साथ ही पुलिस ने कहा कि अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कहा जा सकेगा. इस घटना के बाद इलाके में मातम के साथ दहशत का माहौल है.

गोरखपुर में सनसनीखेज वारदात: घर के बरामदे में सो रहे 19 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?