Home Latest News & Updates ‘दुनिया भारत की विकास यात्रा…’, PM Modi ने रोजगार मेले में वितरित किए 51000 नियुक्ति पत्र

‘दुनिया भारत की विकास यात्रा…’, PM Modi ने रोजगार मेले में वितरित किए 51000 नियुक्ति पत्र

by Amit Dubey 23 May 2026, 1:10 PM IST (Updated 23 May 2026, 3:17 PM IST)
23 May 2026, 1:10 PM IST (Updated 23 May 2026, 3:17 PM IST)
PM Modi

PM Modi: आज देश भर के करीब 51 हजार युवाओं के साथ उनकी फैमली को भी खुशी हुई, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र वितरित किए. जी हां, पीएम मोदी ने आज 19वें रोजगार मेले को ऑनलाइन संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नौकरी पाने वाले युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए.

देश भर में करीब 47 जगहों पर इस रोजगार मेले का आयोजन किया गया था, जिसमें पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने वर्चुअली करीब 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए.
इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज देश भर के हजारों युवाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है. आज 51,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र प्राप्त हुए हैं.”

युवा देश के विकास की राह में महत्वपूर्ण भागीदार – पीएम मोदी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भर्ती किए गए सभी युवा देश के विकास की राह में महत्वपूर्ण भागीदार बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि रेलवे, बैंकिंग, रक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और कई अन्य क्षेत्रों में ये सभी युवा नई जिम्मेदारियां संभालने के लिए तैयार हैं. पीएम मोदी बोले, “आने वाले वर्षों में आप सभी विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. इस उपलब्धि के लिए मैं आपको और आपके परिवार के सदस्यों को हार्दिक बधाई देता हूं.”

दुनिया भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनना चाहती है- प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के युवा ‘विकसित भारत’ की दिशा में प्रगति को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने कहा, “रोजगार मेला ‘युवा शक्ति’ को नए अवसर प्रदान करने के प्रति हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.” पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत के युवाओं और तकनीकी प्रगति को लेकर दुनिया बहुत उत्साहित है. उन्होंने कहा, “आज दुनिया भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनना चाहती है.”

अब तक जारी हो चुके हैं 12 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र

मिली जानकारी के अनुसार, आज देश भर के 47 स्थानों पर 19वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया. प्रधानमंत्री ऑफिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, देश भर में रोजगार मेला शुरू किए जाने के बाद से अब तक आयोजित 18 रोजगार मेलों के माध्यम से लगभग 12 लाख नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं. आज 19वें रोजगार मेले में 51 हजार नियुक्ति पत्र बांटे गए. भारत के सभी हिस्सों से चयनित ये नियुक्त व्यक्ति रेलवे, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा एवं उच्च शिक्षा विभाग सहित विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में शामिल होंगे.

मंत्रिपरिषद की बैठक में मोदी ने ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक सुधारों पर दिया जोर, तलाशें ऊर्जा के नए स्रोत

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?