Home Latest News & Updates विजय शंकर ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, अलविदा कहकर सबको चौंकाया; कही ये भावुक कर देने वाली बात!

विजय शंकर ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, अलविदा कहकर सबको चौंकाया; कही ये भावुक कर देने वाली बात!

by Sachin Kumar 23 May 2026, 1:17 PM IST
23 May 2026, 1:17 PM IST
Vijay Shankar Announces Retirement

Vijay Shankar Retirement: भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विजय शंकर ने घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) से संन्यास का ऐलान कर दिया है. हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि वह क्रिकेट खेलने के लिए नए अवसरों की तलाश करेंगे. इस दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर रिटायरमेंट की जानकारी साझा करके सबको चौंका दिया. उन्होंने अपने इस पोस्ट में लिखा कि क्रिकेट मेरी ज़िंदगी है. मैंने 10 साल की उम्र में खेलना शुरू किया था और 25 साल बाद मैं शुक्रगुज़ार हूं कि मुझे हर लेवल पर और सबसे ऊंचे लेवल तक खेलने का मौका मिला. साथ ही अपने देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा मेरे लिए सबसे गर्व भरे और खुशी के पलों में से एक रहेगा.

मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा : विजय शंकर

विजय शंकर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मैंने घरेलू क्रिकेट और IPL से संन्यास लेने का फैसला किया है, ताकि मैं नए मौकों की तलाश कर सकूं और ज्यादा क्रिकेट खेल सकूं. मुझे वह करने देने के लिए, जिससे मुझे प्यार है, सिर्फ ‘थैंक यू’ कहना काफी नहीं होगा. मैं बस उनका हमेशा शुक्रगुज़ार रहूंगा. मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला, अनगिनत यादें बनीं और कई लोगों से प्रेरणा मिली! देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान होगा. नागपुर में भारत के 500वें ODI में आखिरी ओवर फेंकना और 2019 वर्ल्ड कप में पहली ही गेंद पर पहला विकेट लेना- ये ऐसे पल हैं जिन्हें मैं हमेशा अपने दिल में संजोकर रखूंगा!

कप्तान हार्दिक को महंगा पड़ा गुस्सा, गलती मानने के बाद भी लगा जुर्माना! क्या है पूरा मामला?

आईपीएल टीमों का शुक्रिया

शंकर ने आगे लिखा कि मेरी IPL टीमें – GT, SRH, CSK और DC आप सभी का खास तौर पर शुक्रिया! इन सभी जगहों से मिले अनुभव और सीख ने ही मुझे आज वह इंसान बनाया है, जो मैं आज हूं! साथ ही अंडर- 13, 15, 17, 19, 22, 25 और आखिर में सीनियर पुरुषों की टीम में मैंने अपनी ज़िंदगी का ज़्यादातर हिस्सा यहीं बिताया है. इस सफ़र के हर कदम पर मेरा साथ देने वाले हर इंसान का शुक्रिया. मैंने इस बेहद खास टीम की कप्तानी की और इसके साथ मिलकर कई ट्रॉफियां भी जीतीं. अनगिनत मुश्किलों और चुनौतियों ने ही मुझे एक बेहतर क्रिकेटर बनाया है. त्रिपुरा टीम का भी शुक्रिया, जिन्होंने मुझे कुछ और समय तक अपने इस सपने को जीते रहने का मौका दिया.

AUS के खिलाफ पाकिस्तान ने किया ODI टीम का ऐलान, बाबर आजम की हुई वापसी और रिजवान बाहर

इस बार नहीं मिला कोई खरीदार

आईपीएल 2026 में विजय शंकर को नीलामी के दौरान कोई खरीदार नहीं मिला. पिछले सीजन में वह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे. उन्होंने साल 2014 में सीएसके के साथ ही खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू किया था.

ऐसा रहा व्हाइट बॉल क्रिकेट

विजय शंकर ने भारतीय टीम के लिए भी व्हाइट बॉल क्रिकेट खेला है. उन्होंने इस दौरान 12 वनडे और 9 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने का मौका मिला है. शंकर ने श्रीलंका के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया, जबकि दूसरे टी-20 मैच में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 2 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता. इसके अलावा विजय ने साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे डेब्यू किया. उन्होंने 12 वनडे मैच खेले, जिसमें 223 रन बनाए और 4 विकेट लिए.

क्रिकेट के मैदान पर कब-कब हुआ भारी विवाद, फिर अंपायर को देना पड़ा दखल; Slapgate मामला भी है शामिल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?