Home राष्ट्रीय पीएम ने दी छत्रपति शिवाजी महाराज को जयंती पर श्रद्धांजलि

पीएम ने दी छत्रपति शिवाजी महाराज को जयंती पर श्रद्धांजलि

by Farha Siddiqui 19 February 2024, 12:35 PM IST (Updated 2 August 2025, 11:55 AM IST)
19 February 2024, 12:35 PM IST (Updated 2 August 2025, 11:55 AM IST)
pm on Chhatrapati Shivaji Maharaj

19 Febryary 2024

“शिवाजी के जीवन ने पीढ़ियों को प्रेरित किया”- पीएम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। एक दूरदर्शी, निडर योद्धा, संस्कृति के संरक्षक और सुशासन के अवतार शिवाजी का जीवन पीढ़ियों को प्रेरित करता है।”

पीएम मोदी को अक्सर शिवाजी महाराज की सैन्य और प्रशासनिक प्रतिभा की तारीफ करते हुए देखा गया है। रविवार को बीजेपी के अधिवेशन में अपने भाषण में भी मोदी ने बहु-प्रशंसित मराठा राजा का जिक्र किया था।

आपको बता दें कि मराठा राजा शिवाजी का जन्न 1630 में हुआ था। शिवाजी ने अपना साम्राज्य स्थापित करने के लिए मुगलों समेत अपने वक्त के कई मुस्लिम राजाओं से लड़ाई की। मराठा साम्राज्य को सबसे शक्तिशाली साम्राज्यों में से एक माना जाता है। शिवाजी महाराज न सिर्फ सैन्य कौशल के लिए बल्कि प्रशासनिक कौशल के लिए भी जाने जाते थे।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय स्तर की ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में, राष्ट्रीय ताज़ा समाचार, नेशनल ब्रेकिंग न्यूज़

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?