Home राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संदेश देंगी राष्ट्रपति मुर्मू

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संदेश देंगी राष्ट्रपति मुर्मू

by Farha Siddiqui 25 January 2024, 4:47 PM IST (Updated 4 August 2025, 12:04 PM IST)
25 January 2024, 4:47 PM IST (Updated 4 August 2025, 12:04 PM IST)
president dropadi murmu

25 January 2024

7 बजे करेंगी देश को संबोधित

26 जनवरी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देशवासियों को संबोधित करेंगी। 75वें गणतंत्र दिवस की थीम‘विकसित भारत और भारत-लोकतंत्र की मातृका’ रखी गई है। कल राष्ट्रपति मुर्मू गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण से करेंगी।

गणतंत्र दिवस समारोह में परेड का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच रखा गया है। परेड का रुट विजय चौक से नेशनल स्टेडियम के बीच का है, जो 5 कि.मी होगा।

आपको बता दें कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। परेड में फ्रांस की 95 सदस्यीय मार्चिंग टीम और 33 सदस्यीय बैंड दल भी शिरकत करेगा। भारतीय वायु सेना के विमानों के साथ MRTT विमान और फ्रांसीसी वायुसेना के 2 राफेल लड़ाकू जेट भी फ्लाई-पास्ट में हिस्सा लेंगे।  

कौन कौन सी झांकियां होंगी शामिल

परेड में 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कई झांकियां दिखाई जाएंगी। जिसमें उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, गुजरात, मेघालय, झारखंड और तेलंगाना के अलावा नौ मंत्रालयों की झांकिया भी कर्तव्य पथ पर दिखेंगी।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय स्तर की ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में, राष्ट्रीय ताज़ा समाचार, नेशनल ब्रेकिंग न्यूज़

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?