Home राष्ट्रीय प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश में कई विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश में कई विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

by Rashmi Rani 29 February 2024, 4:47 PM IST (Updated 1 October 2025, 12:28 PM IST)
29 February 2024, 4:47 PM IST (Updated 1 October 2025, 12:28 PM IST)
प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश में कई विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

29 Feb 2024

सिंचाई परियोजनाओं की रखी आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से विकसित भारत-विकसित मध्य प्रदेश कार्यक्रम को संबोधित किया । पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश में 17 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्‍यास और लोकार्पण किया । ये परियोजनाएं सिंचाई, बिजली, सड़क, रेल, जल आपूर्ति, कोयला और उद्योग सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रों से संबंधित हैं। प्रधानमंत्री राज्‍य में साइबर तहसील परियोजना का भी आरंभ किया ।

प्रधानमंत्री ने आज पांच हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की सिंचाई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इनमें अपर नर्मदा परियोजना, राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना और बसनिया बहुउद्देशीय परियोजना शामिल हैं। इन परियोजनाओं से डिंडोरी, अनूपपुर और मंडला जिलों में 75 हजार हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि सिंचित होगी तथा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति और पेय जल में वृद्धि होगी। वहीं, प्रधानमंत्री ने दो हजार 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित तीन रेल परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित किया। इनमें वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-जाखलौन और धौरा-आगासौद मार्ग पर तीसरी लाइन, नई सुमावली-जोरा अलापुर रेलवे लाइन में गेज परिवर्तन और पोवारखेड़ा-जुझारपुर रेलवे लाइन पर फ्लाईओवर निर्माण परियोजना शामिल है। इन परियोजनाओं से रेल संपर्क में सुधार होगा और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?