Home राष्ट्रीय मुर्शिदाबाद पहुंची राहुल की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’

मुर्शिदाबाद पहुंची राहुल की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’

दूसरे चरण में राहुल फिर पहुंचे पश्चिम बंगाल

by Farha Siddiqui 1 February 2024, 1:36 PM IST (Updated 29 September 2025, 5:49 PM IST)
1 February 2024, 1:36 PM IST (Updated 29 September 2025, 5:49 PM IST)
rahul yatra in murshidabad

1 February 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में पहुंची। राज्य के उत्तरी हिस्से में बर्द्धमान जिले के देवीपुर के रास्ते राहुल की यात्रा ने कल पश्चिम बंगाल में फिर से एंट्री की थी। राहुल गांधी की यात्रा अब तक पश्चिम बंगाल के छह जिलों में 523 किमी की दूरी तय करते हुए दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और उत्तर दिनाजपुर को कवर कर चुकी है, जबकि दूसरे चरण में यह मालदा और मुर्शिदाबाद से गुजरेगी।

कभी कांग्रेस का गढ़ रहे उत्तर बंगाल में यात्रा का जोरोशोर से स्वागत किया गया। रास्ते में राहुल ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। इससे पहले इस्लामपुर से बिहार में एंट्री करने के साथ ही पिछले सोमवार को पश्चिम बंगाल में राहुल की यात्रा का पहला चरण पूरा हो गया था।

आपको बता दें कि मणिपुर से 14 जनवरी को शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा 67 दिनों में 6,713 किमी की दूरी तय करेगी। 15 राज्यों के 110 जिलों को कवर करते हुये ये यात्रा 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?