Home राष्ट्रीय देश माना रहा है विश्व हिंदी दिवस, हिन्दी प्रेमियों के लिए आज खास दिन

देश माना रहा है विश्व हिंदी दिवस, हिन्दी प्रेमियों के लिए आज खास दिन

by Farha Siddiqui 10 January 2024, 10:41 AM IST (Updated 30 July 2025, 4:28 PM IST)
10 January 2024, 10:41 AM IST (Updated 30 July 2025, 4:28 PM IST)
world hindi diwas

10 January 2024  

यूं तो हर तारीख का कोई न कोई इतिहास होता है, लेकिन 10 जनवरी का इतिहास कई मायने में बेहद खास माना जाता है। खासतौर पर हिन्दी प्रेमीयों के लिए, क्योंकि इस दिन विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है। आज हिंदी दिवस है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए 2006 में हर साल 10 जनवरी को हिन्दी दिवस मनाने की ऐलान किया था।

भारत एक ऐसा देश है, जहां बातचीत के लिए लोग एक नहीं कई तरह की भाषाओं का इस्तेमाल करते है। हर क्षेत्र की अपनी एक अलग ही बोली होती है, लेकिन हिंदी एक ऐसी भाषा है जो हर भारतीय को एक दूसरे से जोड़ती है। भले ही आज के दौर में लोगों का झुकाव अंग्रेजी के तरफ ज्यादा है, लेकिन बावजूद उसके राज भाषा और आधिकारिक भाषा हिंदी को ही माना जाता है.   

विश्व में हिन्दी का विकास करने और एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर इसे प्रचारित-प्रसारित करने के मकसद से, विश्व हिन्दी सम्मेलनों की शुरुआत की गई थी। प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था। इसीलिए, इस दिन को विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

पूरे विश्व की अगर बात करें, तो हिंदी पूरी दुनिया में बोले जाने वाली 5 भाषाओं में से एक है। सिर्फ भारत ही नहीं, और भी कई देशों में हिंदी बोली जाती है।  

देश विदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए Live Times News के साथ जुड़े रहें।

Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube Instagram

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?