Home राष्ट्रीय 75वें गणतंत्र दिवस परेड में महिला शक्ति दिखी

75वें गणतंत्र दिवस परेड में महिला शक्ति दिखी

by Rashmi Rani
0 comment
75th Republic Day Parade

26 Jan 2024

पहली बार शंखनाद से परेड की हुई शुरुआत

75वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर पहली बार, तीनों सेवाओं का महिला दस्ता देश के इस सबसे बड़े कार्यक्रम में शामिल हुआ। लेफ्टिनेंट दीप्ति राणा और प्रियंका सेवदा हथियार का पता लगाने वाले ‘स्वाति’ रडार और पिनाका रॉकेट प्रणाली का परेड में नेतृत्व किया। पिछले साल लेफ्टिनेंट दीप्ति राणा और प्रियंका सेवदा आर्टिलरी रेजिमेंट के लिए चुनी गई 10 महिला अधिकारियों में से हैं। CRPF, BSF और SSB की 260 से ज्यादा महिला कर्मियों ने करतब दिखाकर देश की ‘नारी शक्ति’ का प्रदर्शन किया। भारतीय वायु सेना की टुकड़ी में 144 वायुसैनिक और चार अधिकारी शामिल हुए और इसका नेतृत्व स्क्वाड्रन लीडर रश्मि ठाकुर ने किया। स्क्वाड्रन लीडर सुमिता यादव, प्रतीति अहलूवालिया और फ्लाइट लेफ्टिनेंट कीर्ति रोहिल अतिरिक्त अधिकारियों के रूप में मार्च पास्ट किया।

ऑल वुमेन ट्राई-सर्विस टीम शामिल हुई

इस बार गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार ऑल वुमेन ट्राई-सर्विस टीम शामिल हुई। ट्राई-सर्विस टुकड़ी का नेतृत्व कैप्टन शरण्या राव ने किया। पहली बार शंख, नादस्वरम, नगाड़े से परेड की शुरुआत हुई और भारतीय म्यूजिक बजाने वाली 100 महिला कलाकार शामिल हुईं। बता दें कि इस गणतंत्र दिवस समारोह के लिए 13 हजार खास महमानों को आमंत्रित किया गया है। परेड की शुरुआत भारतीय वाद्ययंत्र बजाकर हुई।

हरियाणा की झांकी में दिखा महिला सशक्तिकरण

हरियाणा की झांकी में सरकारी कार्यक्रम ‘मेरा परिवार-मेरी पहचान’के जरिए राज्य में महिलाओं को सशक्त दिखाया गया। झांकी में हरियाणवी महिलाओं को डिजिटल का इस्तेमाल करते ये दिखाया कि कैसे महिलाएं ‘डिजिटल इंडिया’की वजह से सरकारी योजनाओं तक पहुंच सकती हैं।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय स्तर की ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में, राष्ट्रीय ताज़ा समाचार, नेशनल ब्रेकिंग न्यूज़

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?