Home चुनाव Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर किया पलटवार, बोले – जनता कभी नहीं करेगी माफ

Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर किया पलटवार, बोले – जनता कभी नहीं करेगी माफ

by Rashmi Rani 22 April 2024, 5:19 PM IST (Updated 28 June 2026, 6:48 PM IST)
22 April 2024, 5:19 PM IST (Updated 28 June 2026, 6:48 PM IST)
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीएम पर पलटवार किया है. अखिलेश यादव ने कहा कि यह आपत्तिजनक बयान है और इसकी कोई माफी नहीं है.

22 April, 2024

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिए बयान को लेकर विपक्ष उन्हें घेर रही है. वहीं, अब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीएम पर पलटवार किया है. अखिलेश यादव ने कहा कि यह आपत्तिजनक बयान है और इसकी कोई माफी नहीं है. एक समुदाय विशेष के बारे में नाम लेकर गलत बात कहना पूरी दुनिया में फैले उस समुदाय का अपमान है.

भाजपा का झूठ आ रहा बाहर

अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘भाजपा के सर्वोच्च पदों पर बैठे लोग चुनावी रैली में अनर्गल बातें कहकर कांग्रेस के लिए जो झूठ फैला रहे हैं, उससे भाजपा का अपना झूठ बाहर आ रहा है. एक तरफ़ वो दावा कर रहे हैं कि 400 सीट पाकर जीतने वाले हैं. दूसरी तरफ़ वो विपक्ष के जीतने पर क्या होगा कहकर जनता को डरा कर चुनाव में कुछ वोट पाना चाहते हैं. सच तो ये है कि वो अपने मन की बात किसी और के ऊपर डालकर कह रहे हैं. जिन लोगों ने मेहनत से कमाये हुए ग़रीबों और महिलाओं के बचाए हुए दो पैसे नोटबंदी से निकाल लिये थे वो आज गहनों की बात कर रहे हैं. सच तो ये है कि जिनके पास एक-दो गहने हैं भी, वो मध्यवर्ग भी भाजपा के ख़िलाफ़ वोट डाल रहा है क्योंकि बेरोज़गारी और महंगाई से मध्यम और निम्न मध्यम वर्ग के लोग भी वैसे ही प्रभावित हैं जैसे ग़रीब, किसान, मज़दूर, युवा, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, महिलाओं की आधी आबादी, आदिवासी और दुखी-पीड़ित अगड़े.’

एक समुदाय का अपमान है

उन्होंने कहा कि ‘एक समुदाय विशेष के बारे में नाम लेकर गलत बात कहना पूरी दुनिया में फैले उस समुदाय का अपमान है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इससे देश की सेक्युलर और लोकतांत्रिक पहचान को बहुत ठेस पहुंची है. ये एक बेहद आपत्तिजनक बयान है, जिसकी कोई माफ़ी तक नहीं हो सकती.दरअसल भाजपा ऐसा बयान इसीलिए दे रही है क्योंकि उसके अपने समर्थक तक उसको वोट नहीं दे रहे हैं. प्रथम चरण की वोटिंग के बाद, ये हताशा भरा बयान देश से भाजपा की सरकार जाने का सबसे पहला बयान भी है और रूझान भी है. ये भाजपा की अपनी हार की स्वीकारोक्ति है.’

भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी जनता

‘संविधान खत्म करने की मंशा रखनेवाले ही ऐसी असांविधानिक भाषा का प्रयोग कर सकते हैं. चुनाव आयोग ऐसे बयान के बाद क्या किसी को चुनाव लड़ने की अनुमति देगा. इतिहास इसे याद रखेगा और इसके लिए इतिहास भाजपा को कभी माफ़ नहीं करेगा.’

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताज़ातरीन खबरें

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?