Home राजनीति BJP नेताओं ने X पर बायो में लिखा – ‘मोदी का परिवार’

BJP नेताओं ने X पर बायो में लिखा – ‘मोदी का परिवार’

'पूरा देश ही मोदी परिवार है'

by Rashmi Rani 4 March 2024, 2:21 PM IST (Updated 19 September 2025, 1:34 PM IST)
4 March 2024, 2:21 PM IST (Updated 19 September 2025, 1:34 PM IST)
BJP leaders wrote on X

4 March 2024

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आज अयानक एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है । उनके एक्स प्रोफाइल के बायो में ‘मोदी का परिवार’ लिखा दिख रहा है । इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जेपी नड्डा तक शामिल हैं । इसमें बड़ी बात ये है कि ये बदलाव उस वक्त किया गया है । जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तेलंगाना में कहा कि पूरा देश ही मोदी परिवार है । वहीं, कल आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने पीएम मोदी को लेकर बड़ी बात कह दी थी । उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी हमेशा परिवारवाद पर बोलते हैं तो आखिर आपका परिवार क्यों नहीं है ।

किन-किन नेताओं ने बदला X पर अपना बायो

  • अमित शाह
  • जेपी नड्डा
  • नितिन गडकरी
  • पीयूष गोयल
  • अनुराग ठाकुर

लालू यादव ने क्या कहा था

आपको बता दें कि कल रविवार को बिहार के पटना में जन विश्वास महारैली का आयोजन किया गया था । जिसमें विपक्ष के तमाम नेता शामिल हुए । राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत विपक्ष के कई दिग्गज पहुंचे थे । इस महारैली में लालू यादव अपने पुराने अंदाज में नजर आए थे ।
लालू यादव ने कहा था कि पीएम मोदी हमेशा परिवारवाद पर बोलते हैं तो आखिर आपका परिवार क्यों नहीं है । उन्होंने पीएम मोदी को लेकर कहा कि मोदी तो हिंदू भी नहीं हैं । जब भी किसी का मां मरती है तो हिंदू रीति रिवाज के अनुसार बेटा अपना बाल और दाढ़ी छिलवाता है, लेकिन मोदी ने ऐसा नहीं किया । उन्होंने सावल करते हुए कहा कि जब आपकी मां का निधन हुआ तो आपने बाल क्यों नहीं छिलवाए? आप केवल देश भर में नफरत फैलाने का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताज़ातरीन खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?