Home मनोरंजन बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की ‘लापता लेडीज’ का स्वैग

बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की ‘लापता लेडीज’ का स्वैग

जानें वीकेंड पर 'लापता लेडीज' ने कितनी कमाई की

by Preeti Pal 4 March 2024, 2:14 PM IST (Updated 19 September 2025, 1:33 PM IST)
4 March 2024, 2:14 PM IST (Updated 19 September 2025, 1:33 PM IST)
la[ata ladies

04 March 2024

आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। भले ही फिल्म की स्टारकास्ट बड़ी नहीं थी लेकिन इसका प्रमोशन बड़े लेवल पर किया गया था। यही वजह है कि ‘लापता लेडीज’ को लेकर लोगों में काफी क्रेज था। हालांकि, दर्शकों का ये क्रेज बॉक्स ऑफिस पर नज़र नहीं आया। आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव के डायरेक्शन में बनी ‘लापता लेडीज’ ने ओपनिंग डे पर 75 लाख रुपये की कमाई की।

टोटल कलेक्शन

‘लापता लेडीज’ ने शनिवार को थोड़ी रफ्तार पकड़ी जिसके बाद फिल्म का कलेक्शन 2 करोड़ के पार पहुंचा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का टोटल कलेक्शन 4 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। वैसे तो किसी भी फिल्म के लिए ये बिजनेस अच्छा नहीं है लेकिन ‘लापता लेडीज’ का बजट बहुत छोटा है। इस लिहाज़ से देखा जाए तो जल्द ही ये फिल्म अपनी लागत निकालने में कामयाब हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का बजट महज 5 करोड़ रुपये का है।

निकाल लेगी लागत

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ‘लापता लेडीज’ पहले ही चार करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है। ऐसे में जल्द ही फिल्म अपने बजट के रुपये भी निकाल सकती है। हालांकि, वर्ल्डवाइड फिल्म की रफ्तार अभी भी धीमी ही है। खैर, फिल्म के राइटर हैं बिप्लब गोस्वामी, दिव्यनिधि शर्मा और स्नेहा देसाई। ज्योति देशपांडे, किरण राव और आमिर खान फिल्म के निर्माता हैं। ‘लापता लेडीज’ में रवि किशन, नितांशी गोयल, स्पर्श श्रीवास्तव, सविता मालवीय और खुशबू चौबिदकर मुख्य किरदारों में हैं।

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताज़ातरीन खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?