Home राजनीति बजट से पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी चर्चा

बजट से पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी चर्चा

by Rashmi Rani 18 July 2024, 10:20 AM IST (Updated 23 July 2025, 5:22 PM IST)
18 July 2024, 10:20 AM IST (Updated 23 July 2025, 5:22 PM IST)
बजट से पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी चर्चा

Cabinet Meeting: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होने जा रही है.

18 July, 2024

Cabinet Meeting: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी. यह बैठक पीएम आवास पर सुबह 11 बजे के आसपास प्रस्तावित है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस बैठक में केंद्रीय बजट 2024 (Union Budget 2024) को लेकर चर्चा की जाएगी. बता दें कि बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा और 12 अगस्त को खत्म होगा.

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक को लेकर कहा जा रहा है कि इस बैठक में अग्निवीर भर्ती योजना को लेकर चर्चा हो सकती है, क्योंकि लगातार विपक्ष इसको लेकर सवाल उठा रहा है. NEET-UG पेपर लीक मामले की भी चर्चा हो सकती है. देशभर में हजारों छात्र इसका विरोध कर रहे हैं. बजट सत्र के दौरान विपक्ष सराकर को इस मुद्दे पर घेर सकता है. वहीं, जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रहे आतंकी हमले को लेकर भी केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में चर्चा होने की उम्मीद है. पिछले एक महीने की अगर बार करें तो जम्मू में लगातार 6 से 7 आतंकी हमले हुए हैं.

23 जुलाई को पेश किया जाएगा बजट

बता दें कि केंद्रीय बजट 2024-25 23 जुलाई को पेश किया जाएगा. इसको लेकर लगभग सभी तैयारियों पूरी हो चुकी है. 16 जुलाई को पारंपरिक हलवा सेरेमनी भी हुई. हलवा सेरेमनी के बाद केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और बजट से जुड़े सभी अधिकारियों को नॉर्थ ब्लॉक दफ्तर में ही ‘लॉक’ कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?