Home राजनीति Lok Sabha Elections 2024: देश की 543 लोकसभा सीटों का पूरा ब्योरा, जानें किस राज्य की कितनी भागीदारी

Lok Sabha Elections 2024: देश की 543 लोकसभा सीटों का पूरा ब्योरा, जानें किस राज्य की कितनी भागीदारी

by JP Yadav
0 comment
Lok Sabha Elections 2024: Complete details of 543 Lok Sabha seats in the country

Lok Sabha Elections 2024: देशभर की 543 सीटों पर 7 चरणों में मतदान होगा. पहले चरण 102 सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा और इसके लिए आगामी 20 मार्च को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

15 March, 2024

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत आगामी 19 अप्रैल को पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान होगा. इसके लिए आगामी 20 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इसी तरह अंतिम और सातवें चरण के तहत मतदान आगामी 1 जून को होगा और इसके लिए उम्मीदवारों के नामांकन की अंतिम तिथि 14 मई है. बता दें कि सातवें चरण में आठ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल होंगे. यहां पर हम बता रहे हैं कि किस राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में कितनी सीटे हैं?

केंद्र शासित प्रदेश में कितनी सीटें?

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह (केंद्र शासित प्रदेश) 1 -सीट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( केंद्र शासित प्रदेश) 7 -सीट
दादरा और नगर हवेली (केंद्र शासित प्रदेश) 1- सीट
दमन और दीव (केंद्र शासित प्रदेश) 1- सीट
चंडीगढ़ (केंद्र शासित प्रदेश) 1 – सीट
पुदुच्चेरी (केंद्र शासित प्रदेश) -1 सीट
जम्मू और कश्मीर (केंद्र शासित प्रदेश) – 6 सीट
लक्षद्वीप (केंद्र शासित प्रदेश) -1 सीट

राज्यों में कितनी सीटें?

आन्ध्र प्रदेश राज्य (राज्य) – 25 सीट
अरुणाचल प्रदेश (राज्य) – 2 सीट
असम (राज्य) – 14 सीट
बिहार (राज्य) – 40 सीट
छत्तीसगढ़ (राज्य) – 11
गोवा (राज्य)- 1
गुजरात (राज्य) – 26
हरियाणा (राज्य) – 10
हिमाचल प्रदेश (राज्य) – 4
झारखंड (राज्य) – 14
कर्नाटक (राज्य) – 28
केरल (राज्य) – 20
मध्य प्रदेश (राज्य)- 29
महाराष्ट्र (राज्य)- 48
मणिपुर (राज्य)- 2
मेघालय राज्य
नागालैंड (राज्य)- 1
उड़ीसा (राज्य) – 21
पंजाब (राज्य) – 13
राजस्थान (राज्य) – 25
सिक्किम (राज्य) – 1
तमिल नाडु (राज्य) – 39
त्रिपुरा (राज्य) – 2
उत्तराखंड (राज्य) – 5
उत्तर प्रदेश (राज्य) – 80
पश्चिम बंगाल (राज्य) – 42
तेलंगाना (राज्य) – 17

यहां पर बता दें कि भारतीय निर्वाचन आयोग की घोषणा के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 7 चरणों (19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 07 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून) में कराए जाएंगे, वहीं 4 जून को सभी 543 सीटों पर मतगणना की जाएगी और फिर देर शाम तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?