Home राजनीति लोकसभा चुनाव के लिए शिवसेना (यूबीटी) ने जारी की पहली लिस्ट, जानें किसे-कहां से मिला टिकट

लोकसभा चुनाव के लिए शिवसेना (यूबीटी) ने जारी की पहली लिस्ट, जानें किसे-कहां से मिला टिकट

by Rashmi Rani 27 March 2024, 10:52 AM IST (Updated 23 September 2025, 12:15 PM IST)
27 March 2024, 10:52 AM IST (Updated 23 September 2025, 12:15 PM IST)
Uddhav Thackreray

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान 19 अप्रैल को होने वाला है. इसके लिए बुधवार (27 मार्च) नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है. इसको ध्यान में रखते हुए शिवसेना (यूबीटी) ने महाराष्ट्र के लिए पहली सूची जारी कर दी है.

27 March, 2024

Lok Sabha Election 2024: शिवसेना (यूबीटी) ने लोकसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में 17 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है. इस लिस्ट की जानकारी शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के आशीर्वाद और शिव सेना पार्टी प्रमुख उद्धवजी ठाकरे के आदेश से शिवसेना के 17 लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है.

इन लोगों को मिला टिकट

शिवसेना यूबीटी ने बुलढाणा से नरेंद्र खेडेकर, यवतमाल वाशिम से संजय देशमुख, सांगली संसदीय सीट से चंद्रहार पाटिल, संभाजीनगर से चंद्रकात खैरे, मावल सीट से संजोग वाघेरे पाटिल, सिंधुदुर्ग-रत्नागिरी से विनायक राउत, धारशीव से ओमराजे निंबालकर, शिर्डी से भाईसाहेब वाघचौरे, वाशिक से राजाभाऊ वाजे, रायगढ़ से अनंत गीते, ठाणे से राजन विचारे, मुंबई दक्षिण से अरविंद सावंत, मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से अमोल कीर्तिकर, मुंबई उत्तर-पूर्व से संजय दीना पाटिल और परभणी सीट से संजय जाधव को टिकट दिया है.

एनसीपी की लिस्ट आना अभी बाकी

महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी (MVA) गठबंधन का शिवसेना प्रमुख दल है, लेकिन दूसरी ओर एमवीए में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र गुट) ने अभी तक राज्य में आधिकारिक तौर पर उम्मीदवारों का एलान नहीं किया है. हालांकि, कांग्रेस ने महाराष्ट्र में सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. बता दें कि पहले चरण में वो सीटें हैं जहां पर एमवीए गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों के बीच में कोई विवाद नहीं है.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?