Home राज्यओडिशा Odisha Property Return Fair: भुवनेश्वर और कटक पुलिस ने सैकड़ों लोगों को वापस दिलाईं चोरी की चीजें

Odisha Property Return Fair: भुवनेश्वर और कटक पुलिस ने सैकड़ों लोगों को वापस दिलाईं चोरी की चीजें

by Live Times 22 April 2024, 1:21 PM IST (Updated 14 August 2025, 5:09 PM IST)
22 April 2024, 1:21 PM IST (Updated 14 August 2025, 5:09 PM IST)
Odisha Property Return Fair

ओडिशा (Odisha) में भुवनेश्वर (Bhubaneswar ) और कटक पुलिस ने मिलकर रविवार को एक अनूठी पहल शुरू की. जिसके तहत पुलिस ने चोरी के सामान और खोई हुई चीज़ों को वापस उनके मालिक तक पहुंचाने के लिए समारोह का आयोजन किया.

22 April, 2024

ओडिशा (Odisha) में भुवनेश्वर (Bhubaneswar ) और कटक पुलिस ने मिलकर रविवार को एक अनूठी पहल शुरू की. जिसके तहत पुलिस ने चोरी के सामान और खोई हुई चीज़ों को वापस उनके मालिक तक पहुंचाने के लिए समारोह का आयोजन किया. इस कार्यक्रम का मकसद लोगों को उनकी चीज़ों को वापस करना है, जो या तो खो गईं थी, या चोरी हो गई थी. इस ‘प्रॉपर्टी रिटर्न मेले’ (Property Return Fair) में सौ से ज्यादा लोगों के मोबाइल फोन मिले हैं. जिन्हें वेरिफिकेशन के बाद पुलिस ने वापस लोगों को सौंप दिया.

Odisha Property Return Fair पुलिस कमिश्नर का जताया आभार

एसपी मिश्रा ( मोबाइल फोन के मालिक) का कहना है कि 12 दिसबंर को मेरी बहन जब पुरी के लिए रवाना हो रही थी तो बारामुंडा बस स्टेंड पर उनका मोबाइल खो गया था. उन्होंने कमीश्नर पुलिस को इतला दिया था उसके आधार पर ही पुलिस के प्रयास और पुलिस कमीश्नर ने हमारा मोबाइल वापस कर दिया है, इसलिए हम पुलिस कमिश्नर का बहुत आभार प्रकट करते हैं.

Odisha Property Return Fair खोई या चोरी हुई चीजों का प्रॉपर्टी रिटर्न मेला

खोई या चोरी हुई चीजों को तलाशने के बाद ‘प्रॉपर्टी रिटर्न मेले (Property Return Fair) का आयोजन किया गया, ताकि वैध मालिकों को उनकी संपत्ति वापस मिल सके. इस कड़ी में उन्होंने चार मालिकों को नकदी सौंपी है. इसके अलावा, 141 मोबाइल फोन, दो बाइक और एक लैपटॉप, प्रिंटर और यूपीएस भी सौंपी गई है.बताया जा रहा है कि आगे भी ‘प्रॉपर्टी रिटर्न मेला’ आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है.

लाइव अपडेट्स के लिए जुड़ें रहिए: ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरें, Best Hindi News Channelहर पल आपके साथ

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?