Home राजनीति पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना

पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना

by Live Times 19 December 2023, 1:17 PM IST (Updated 26 July 2025, 12:42 PM IST)
19 December 2023, 1:17 PM IST (Updated 26 July 2025, 12:42 PM IST)
पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना, विपक्ष का लक्ष्य हमारी सरकार को उखाड़ फेंकना, पीएम

19 दिसंबर 20236

विपक्ष का लक्ष्य हमारी सरकार को उखाड़ फेंकना-पीएम

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को संसद में विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन को लेकर उन पर बड़ा हमला बोला। विपक्ष का लक्ष्य उनकी  सरकार को उखाड़ फेंकना है, लेकिन उनकी सरकार का लक्ष्य देश का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करना है। पीएम ने ये बात 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा के खिलाफ रणनीति तैयार करने के लिए मंगलवार को हो रही विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ यानी इंडिया की बैठक को लेकर कही। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि विपक्ष का यही आचरण रहा तो 2024 के लोकसभा चुनावों में उनकी संख्या और कम हो जाएगी जबकि भारतीय जनता पार्टी को फायदा होगा।

पीएम ने विपक्ष पर क्या कहा ?

प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्षी दल हालिया विधानसभा चुनावों में अपनी हार से हताश और निराश हैं और इसलिए संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा सदस्यों से गरिमा बनाए रखने और लोकतांत्रिक आचरण करने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा सांसदों को संसद सत्र के बाद सीमावर्ती गांवों का दौरा करने की भी सलाह दी।

विपक्ष क्यों है पीएम के निशाने पर ?   

पीएम मोदी ने संसद की सुरक्षा में सेंध को उचित ठहराने के ‘प्रयासों’ पर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि यह उतना ही चिंताजनक है जितना की सुरक्षा में सेंध का मुद्दा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जो कुछ हुआ उसकी लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले हर व्यक्ति को सामूहिक रूप से निंदा करनी चाहिए थी। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में 13 दिसंबर 2023 को संसद की सुरक्षा में हुई चूक को बेरोजगारी और महंगाई से जोड़ा था। आपको बता दें कि संसद में कार्यवाही के दौरान तेरह दिसंबर को दो व्यक्ति पीला धुआं छोड़ने वाले ‘कैन’ के साथ दर्शक दीर्घा से लोकसभा कक्ष के अंदर कूद गए थे।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?