Home राजनीति संसद ने जम्मू-कश्मीर, पुडुचेरी की विधानसभाओं में महिलाओं के आरक्षण संबंधी दो विधेयक पारित किए

संसद ने जम्मू-कश्मीर, पुडुचेरी की विधानसभाओं में महिलाओं के आरक्षण संबंधी दो विधेयक पारित किए

by Live Times 19 December 2023, 12:15 PM IST (Updated 26 July 2025, 12:40 PM IST)
19 December 2023, 12:15 PM IST (Updated 26 July 2025, 12:40 PM IST)
धनखड़ का 4 जनवरी को जम्मू दौरा, उपराष्ट्रपति जाएगें SKUAST के दीक्षांत समारोह में

18 दिसंबर 2023

महिला सशक्तीकरण के लिए अहम कदम

संसद ने जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने के प्रावधान वाले दो अहम विधेयकों को मंजूरी दे दी है। राज्यसभा ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन संसोधन विधेयक, 2023 और संघ राज्य क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक, 2023 को संक्षिप्त चर्चा के बाद ध्वनिमत से मंजूरी दी। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दोनों विधेयकों को चर्चा एवं पारित करने के लिए सदन में पेश किया।

वहीं सभापति जगदीप धनखड़ ने विधेयकों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ये महिलाओं के लिए आरक्षण एवं उनके सशक्तीकरण से जुड़े हैं। गौरतलब है कि सदन ने विपक्ष के हंगामे के बीच दोनों विधेयकों को मंजूरी दी। उस समय विपक्ष के सदस्य संसद की सुरक्षा में चूक मुद्दे पर तत्काल चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामा और नारेबाजी कर रहे थे।

इससे पहले लोकसभा ने पिछले दिनों इन विधेयकों को मंजूरी दे दी थी। चर्चा में अधिकतर सदस्यों ने विधेयकों के प्रावधानों का स्वागत किया और कहा कि इससे महिलाएं अधिकार संपन्न होंगी। वहीं कुछ सदस्यों ने जम्मू कश्मीर में जल्दी चुनाव कराए जाने की मांग की।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?